Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमथुरा में केमिकल टैंकर पलटा: टैंक फटने से धमका हुआ, लगी...

मथुरा में केमिकल टैंकर पलटा: टैंक फटने से धमका हुआ, लगी भीषण आग; दो दमकलकर्मी झुलसे – Mathura News


राकेश पचौरी | मथुरा1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा में जयपुर-बरेली हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। राया की ओर से नेशनल हाईवे की तरफ जा रहा केमिकल से भरा टैंकर अचानक बेकाबू होकर गांव मनोहरपुर के पास पलट गया। पलटने के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां और रिफाइनरी की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग इतनी विकराल थी कि टैंकर का एक टैंक फट गया। इस दौरान आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे एफएसओ किशन सिंह और फायरमैन शकीरा झुलस गए।

दमकल अधिकारी ने बताया कि टैंकर में केमिकल भरा होने की वजह से आग लगातार भड़क रही है और उस पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। टैंकर में कुल चार टैंक थे, जिनमें से एक फट चुका है, जबकि बाकी टैंकों में भी धमाका होने का खतरा बना हुआ है। आग को काबू में करने के लिए दमकल विभाग, पुलिस और रिफाइनरी की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं

देखिए हादसे की 9 तस्वीरें…

धमाका होने की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी

हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल यह जानकारी नहीं हो सकी है कि टैंकर कहां से चला था और कहां के लिए जा रहा था। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर यातायात रोक दिया है ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

ग्रामीणों का कहना है कि टैंकर पलटने और उसमें धमाका होने की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। आग की लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

यह घटना महावन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से मौके के आसपास न जाने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments