Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में सरेराह युवक को लाठी-डंडों से पीटा: कुछ घंटे पहले...

भोपाल में सरेराह युवक को लाठी-डंडों से पीटा: कुछ घंटे पहले हुए विवाद का बदला लेने किया हमला, बेसुध होने तक मारते रहे – Bhopal News


तीनों बदमाश युवक को बेरहमी से पीटते रहे।

भाेपाल में पाश इलाके चार इमली में कुछ घंटे पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए 3 बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। ये युवक को बेसुध होने तक लाठी और डंडों से पीटते रहे। घटना रविवार देर रात की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस

.

दुर्गा पेट्रोल पंप के सामने रिंकू सिंह नामक युवक पर तीनों बदमाशों ने हमला कर दिया। वे उसे बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटने लगे। सड़क पर गिरा रिंकू मदद के लिए पुकारता रहा, लेकिन वे इतनी बेरहमी से पीट रहे थे कि राहगीर डर के कारण पास नहीं पहुंचे। हालांकि, कुछ राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और बीच-बचाव करने उनके नजदीक पहुंचे। लोगों का जमावड़ा देख हमलावर मौके से भाग निकले।

जब युवक पर लठ मारे जा रहे थे तब पास से कई वाहन गुजरे लेकिन किसी ने उन्हें रोकने की नहीं की।

कुछ घंटे पहले हुआ था विवाद हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि ऋषि नगर निवासी घायल रिंकू सिंह प्राइवेट काम करता है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि रिंकू का विवाद हमले से कुछ घंटे पहले पांच नंबर क्षेत्र में अजय, लखन और उनके साथियों से हुआ था। इसी रंजिश में आरोपियों ने चार इमली में उसे रोककर हमला किया।

पिटाई के बाद युवक काफी देर तक रोड पर पड़ा रहा। इस दौरान उसके आसपास से वाहन गुजरते रहे।

पिटाई के बाद युवक काफी देर तक रोड पर पड़ा रहा। इस दौरान उसके आसपास से वाहन गुजरते रहे।

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ देख बदमाश मौके से भाग निकले।

मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ देख बदमाश मौके से भाग निकले।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments