Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारभूमि विवाद में अधिकारियों पर कार्रवाई: रामनगर सीओ समेत चार अफसरों...

भूमि विवाद में अधिकारियों पर कार्रवाई: रामनगर सीओ समेत चार अफसरों पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप, कोर्ट ने मांगा जवाब – Bettiah (West Champaran) News



कोर्ट परिसर.

रामनगर में भूमि विवाद से जुड़े एक मामले में अंचलाधिकारी वेद प्रकाश सहित चार अधिकारियों पर न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है। स्थानीय निवासी संजीव राय ने सीओ वेद प्रकाश, राजस्व अधिकारी कुंदन कुमार, उपेंद्र राय और प्रिंस कुमार पर गलत प्रतिवेदन देने

.

संजीव राय के अनुसार, अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर विवादित जमीन की जमाबंदी दोबारा चालू कर दी गई। इससे उनकी जमीन संबंधी समस्या और जटिल हो गई। पुलिस द्वारा उनका आवेदन स्वीकार नहीं किए जाने के बाद उन्होंने एडिजे प्रथम न्यायालय का रुख किया।

न्यायालय में दाखिल परिवाद में राय ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही और मनमानी से भूमि विवाद और गंभीर हो गया है। विवादित जमाबंदी की बहाली से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।

न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सभी आरोपित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जमीन विवाद में अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष प्रतिवेदन न देने से आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments