Monday, May 11, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभूत-प्रेतों की टोली सहित श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे: उज्जैन की तर्ज...

भूत-प्रेतों की टोली सहित श्रद्धालु शिव मंदिर पहुंचे: उज्जैन की तर्ज पर कैलाश महादेव की सवारी निकाली; कैबिनेट मंत्री ने किया पूजन – Ratlam News


गढ़कैलाश महादेव शाही सवारी की पालकी उठाकर चलते मंत्री चेतन्य काश्यप व अन्य।

रतलाम में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को सुबह से ही भक्त पहुंचे। केदारेश्वर महादेव मंदिर तक भूत प्रेतों की टोली के साथ कावड़ यात्रा निकली। शाम को भगवान गढ़ कैलाश महादेव शाही रूप में पालकी में सवार होकर शहर भ्रमण पर निकले।

.

सुबह मां कालिका माता मंदिर से पैदल कावड़ यात्रा ढोल, ढमाकों व डीजे पर भोलेनाथ के भजनों के साथ शुरू हुई। बड़ी संख्या में भक्त भोले की भक्ति में झूमते चल रहे थे। यात्रा सांवरिया मित्र मंडल द्वारा निकाली गई।

सुबह से शहर के गढ़ कैलाश महादेव मंदिर, काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, स्टेशन रोड थाना परिसर स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। शिवालयों में आकर्षक श्रंगार किया गया। शाम को अनेक शिवालयों में महाआरती की जाएगी।

शाही शाही सवारी में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार।

कैबिनेट मंत्री ने की पूजा पाठ अमृत सागर तालाब किनारे स्थित श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर से शाही सवारी निकाली गई। पालकी में भगवान गढ़ कैलाश को विराजमान किया। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, कलेक्टर राजेश बाथम, एसपी अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पूजा की। इसके बाद शाही सवारी शुरू हुई।

देखिए पैदल कावड़ यात्रा की तस्वीरें..



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments