Thursday, May 7, 2026
Homeविदेशभारत ने पाकिस्तानी सेना पर बर्बरता का आरोप लगाया: कहा- PoK...

भारत ने पाकिस्तानी सेना पर बर्बरता का आरोप लगाया: कहा- PoK में निर्दोष लोगों को निशाना बना रही; अब तक 12 लोगों की मौत


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने पाकिस्तान पर PoK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) में मासूम लोगों पर हमले करने का आरोप लगाया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर कहा कि पाकिस्तानी सेना निर्दोष लोगों पर बर्बरता कर रही है।

जायसवाल ने बताया

QuoteImage

हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं। यह पाकिस्तान के दमनकारी रवैये और इन इलाकों से संसाधनों की लूट का नतीजा है। PoK पर उसका जबरन और अवैध कब्जे है। पाकिस्तान को उसके मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

QuoteImage

दरअसल, PoK में पिछले 5 दिनों से बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी और महंगाई कंट्रोल न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है।

प्रदर्शनकारियोंं ने 29 सितंबर को POK के अलग-अलग इलाकों से राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च किया।

प्रदर्शनकारियोंं ने 29 सितंबर को POK के अलग-अलग इलाकों से राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च किया।

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम

भारत ने कहा है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम है। दरअसल बांग्लादेश के गृह सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने पिछले हफ्ते खगराछारी में हुई हिंसा के लिए भारत पर आरोप लगाए थे।

इन आरोपों पर जायसवाल ने कहा कि हम इन झूठे और निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को किसी और पर दोष मढ़ने की आदत है।

जासयवाल ने बांग्लादेश को चटगांव के पहाड़ी इलाकों में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ हिंसा, आगजनी और जमीन हड़पने वाले कट्टरपंथियों की जांच करने की सलाह दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments