Thursday, May 7, 2026
Homeदेशकफ सिरप सही... सैंपल जांच में नहीं मिले जहरीले तत्व, कंपनी को...

कफ सिरप सही… सैंपल जांच में नहीं मिले जहरीले तत्व, कंपनी को क्लीन चिट


Last Updated:

मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौत को लेकर खांसी की दवा पर उठे सवालों की जांच रिपोर्ट आ गई है. इसमें दवा में कोई जहरीला तत्व नहीं मिला और कंपनी को क्लीन चिट मिल गई.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश और राजस्थान में बच्चों की मौतों को लेकर उठे सवालों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच रिपोर्ट पेश कर दी है. हाल ही में खबरें आई थीं कि खांसी की दवा पीने से बच्चों की जान गई. इसके बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और दवा के सैंपल लिए गए.

टीम में NCDC, NIV और CDSCO जैसे प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल थे. जांच के बाद सामने आया कि जिन खांसी की दवाओं को लेकर विवाद खड़ा हुआ था. इनमें खतरनाक तत्व डायइथिलीन ग्लाइकोल (DEG) या एथिलीन ग्लाइकोल (EG) मौजूद नहीं है. यानी शुरुआती आरोप सही साबित नहीं हुए और कंपनी को क्लीन चिट मिल गई.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

कफ सिरप सही… सैंपल जांच में नहीं मिले जहरीले तत्व, कंपनी को क्लीन चिट



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments