नमस्कार आज की सबसे बड़ी पटना से है। ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रेड की। मजिस्ट्रेट कॉलोनी के जगत विला अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर F-2 से 40 लाख रुपए कैश मिले हैं। ये कैश डिजिटल लॉकर में रखे गए थे। 60 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा जमीन संबंधित कई लैंड डीड्स और निवेश के कागजात और बैंक अकाउंट्स की जानकारी EOU को मिली है।चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 01- काली कमाई का करोड़पति इंजीनियर, 50 लाख कैश जब्त बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर शनिवार को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने रेड की। पटना और जमुई के 4 ठिकानों पर ये छापेमारी हुई। पटना की मजिस्ट्रेट कॉलोनी के जगत विला अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर F-2 से 40 लाख रुपए कैश मिले हैं। ये कैश डिजिटल लॉकर में रखे गए थे। 60 लाख के आभूषण बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 02- बिहार में बेखौफ बालू माफिया, पुलिस पर कर रहे हमला बिहार में बालू माफिया बेखौफ हो चुके हैं। सासाराम में शनिवार सुबह एक बालू लदे ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही को रौंद दिया। यह घटना नो एंट्री क्षेत्र में ट्रैक्टर को रोकने के दौरान हुई। इधर, नवादा में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गई खनन विभाग की टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दी। पूरी खबर पढ़ें 03- मुजफ्फरपुर-किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री को मिली मंजूरी बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट फैक्ट्री को मंजूरी दी गई है। CM सम्राट ने X पर लिखा- बिहार में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय शुरू हो चुका है। राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (SIPB) की 67वीं बैठक में मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की बड़ी इकाइयों को स्वीकृति दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 04- लव मैरिज के 1 घंटे बाद कपल ने खाया जहर, लड़के की मौत भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के शिवकुमार पहाड़ मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे शादी की, इसके बाद 4 बजे नवविवाहित दंपती ने जहर खा लिया। जहर खाने से पहले लड़के ने वीडियो रिकॉर्ड कर अपनी मां को भेजा था। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों को उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। पूरी खबर पढ़ें 05- पति ने रील देखने से रोका, पत्नी ने कर ली खुदकुशी आरा में रील्स देखने से मना करने पर एक गर्भवती महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नगर थाना क्षेत्र के उजियार टोला स्थित बिंद टोली मोहल्ले की है। मृतका की पहचान पटना जिले के महीनावां गांव निवासी गोविंद महतो की पत्नी पार्वती देवी(22) के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें 06- पटना में इंदौर की तर्ज पर बनेगा स्ट्रीट फूड हब पटना में इंदौर की तर्ज पर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण किया जाएगा। इसमें चंपारण मटन से लेकर खाजा-ठेकुआ बेचा जाएगा। बिहार के पारंपरिक व्यंजनों को नई पहचान दिलाने और स्ट्रीट फूड संस्कृति को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें 07- बिहार के 27 पेट्रोल पंप हुए बंद, कई शहरों में लगाई लिमिट बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों के मन में अलग-अलग शंकाएं हैं। कहीं पेट्रोल-डीजल खरीदने के लिए लोग 1 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन में खड़े हो जा रहे हैं तो कहीं पेट्रोल पंप ही बंद हो जा रहे हैं। राजधानी पटना में ही पेट्रोल-डीजल पर कैपिंग यानि कि इसकी खरीद मात्रा लिमिट कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 08- सुल्तानगंज डबल मर्डर केस, उप सभापति पर इनाम घोषित सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राज कुमार गुड्डू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई। इस मामले में मुख्य आरोपी रामधनी यादव के एनकाउंटर के बाद अब उपसभापति नीलम देवी समेत उनके दो बेटों की भी गिरफ्तारी होगी। भागलपुर पुलिस की ओर से तीनों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया गया है। पूरी खबर पढ़ें 09- शादी के 16वें दिन कैश-ज्वेलरी लेकर फरार लुटेरी दुल्हन मुजफ्फरपुर में शादी के 16 दिन बाद दुल्हन कैश और गहने लेकर फरार हो गई। घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लोमा गांव (वार्ड संख्या 1) की है। लोमा गांव के रामबाबू मांझी के बेटे धर्मेंद्र कुमार की शादी 25 अप्रैल को पियर थाना क्षेत्र की एक लड़की से हुई थी। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था। पूरी खबर पढ़ें 10- बिहार के 20 जिलों में कल आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में कल यानी रविवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
Source link

