उत्कृष्ट विद्यालय सभागार में मंच पर प्रस्तुति देती छात्रा।
बालाघाट के उत्कृष्ट स्कूल सभागार में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित बालरंग महोत्सव में सांस्कृतिक विविधता का अनूठा संगम देखने को मिला। जिले के शासकीय स्कूलों, मदरसा और उर्दू स्कूलों से लगभग 300 प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
.
सांस्कृतिक और योग विधाओं में हुई प्रतियोगिताएं
महोत्सव में साहित्यिक, सांस्कृतिक और योग विधाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कव्वाली, लोकगीत, शास्त्रीय गीत और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा चित्रकला, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण और उर्दू भाषण भी आयोजित किए गए। संस्कृत में वेदपाठ, गजल और नृत्य नाटिका सहित कुल 25 विधाओं में प्रतियोगिताएं हुई।
बालरंग महोत्सव की प्रभारी हेमलता वर्मा ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉक से प्रतिभागियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। चयनित प्रतिभागी 4 अक्टूबर से जबलपुर में होने वाले संभागीय बालरंग महोत्सव में हिस्सा लेंगे। वहां से चुने गए विद्यार्थी भोपाल में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
यह आयोजन स्कूली बच्चों में छिपी साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिभाओं को सामने लाने का एक प्रभावी मंच साबित हुआ। इससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को पहचानने और निखारने का अवसर मिला।
देखिए बालरंग महोत्सव की 2 तस्वीरें…
चयनित विद्यार्थी जबलपुर और भोपाल में दिखाएंगे अपना हुनर।

बालरंग महोत्सव में लोकगीत और कव्वाली गाते प्रतिभागी।

