Last Updated:
आलू कचालू तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन बहराइच शहर में मेराज जी का खास कचालू इतना लाजवाब है कि उसे खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. मेराज इसे भुने हुए खास मसालों के साथ तैयार करते हैं, जो इसके स्…और पढ़ें
बहराइच: आलू कचालू आपने कई जगह खाया होगा, लेकिन बहराइच शहर में मेराज जी का खास कचालू खाने के बाद आपकी उंगलियां चाटते रह जाएंगी. मेराज अपने कचालू को खास तरीकों से भुने हुए मसालों के साथ तैयार करते हैं, जो इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं. इसके साथ कुरकुरी नलकी परोसने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह लज़ीज़ कचालू मात्र ₹10 में बहराइच के दरगाह शरीफ के इंट्री गेट पर, कदरी मस्जिद के पास मिल जाता है. वहां आपको मेराज नाम के शख्स आराम से कचालू बनाते और बेचते नजर आएंगे.
मेराज बताते हैं कि वह कचालू बनाने के लिए बाजार से खड़े मसाले लाकर तवे पर भूनते हैं, फिर उन्हें पीसकर कचालू में मिलाते हैं. लाल मिर्च भी धीमी आंच पर भूनकर पीसी जाती है, जिससे उसका स्वाद और गहरा हो जाता है. ऊपर से कच्चे आम की खटाई कचालू के स्वाद को और भी लजीज बना देती है.
नलकी के साथ कचालू का स्वाद दोगुना
आलू कचालू आपको कई जगह मिल सकता है, लेकिन नलकी के साथ इसका स्वाद बहराइच में ही खास होता है. नलकी कुरकुरी और स्वादिष्ट होती है, जो कचालू के साथ खाने पर स्वाद को दोगुना कर देती है. अगर आप यह स्वाद चखना चाहते हैं तो बहराइच के दरगाह शरीफ स्थित कदरी मस्जिद के पास जरूर जाएं, जहां मेराज चाचा यह लजीज आलू कचालू बनाते और बेचते हुए मिल जाएंगे.

यह स्वादिष्ट व्यंजन न सिर्फ स्थानीय लोगों में बल्कि आसपास के इलाकों के लोगों में भी बेहद लोकप्रिय है.