Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबस स्टैंड से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया: विदिशा में पहले...

बस स्टैंड से सब्जी मंडी तक अतिक्रमण हटाया: विदिशा में पहले दिन समझाइश, कल से होगी सख्त कार्रवाई – Vidisha News


विदिशा में नगर पालिका और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान फिर से शुरू किया है। अभियान के पहले दिन शनिवार को बस स्टैंड से लेकर सब्जी मंडी तक सड़क किनारे लगे ठेले, बेतरतीब खड़े वाहन और दुकानों के बाहर रखे सामान को हटवाया गया।

.

इस दौरान दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण पाया गया, तो चालानी और जब्ती की सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने दुकानदारों को अपना सामान दुकान के भीतर रखने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों को बहस करते भी देखा गया।

यातायात थाना प्रभारी आशीष राय ने बताया कि बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर फैले अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले दिन केवल समझाइश दी गई है, लेकिन कल से नियम न मानने वालों के खिलाफ चालान और जब्ती दोनों की कार्रवाई की जाएगी।

शहर में लंबे समय से अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात की समस्या बनी हुई है। माधवगंज, बड़ा बाजार, सब्जी मंडी और बस स्टैंड जैसे कई इलाकों में सड़कों पर ठेले और वाहनों के खड़े होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान अब नियमित रूप से जारी रहेगा। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अतिक्रमण विरोधी अभियान आमतौर पर एक-दो दिन ही चलते हैं और उनके प्रभावी नतीजे सामने नहीं आ पाते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments