एसओजी प्रभारी अखिलेश गौर को गोल्डन वॉच पहनाते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा
मेरठ में 2 मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार करना फिर उनकी हत्या की धमकी देने वाले रेपिस्ट का एनकाउंटर करने वाली टीम को एसएसपी ने सम्मानित किया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने टीम मेंबर्स को 10हजार रुपए कीमत की गोल्डर वॉच पहनाकर सम्मानित किया। पूरी टीम को वेल
.
दरअसल मेरठ सरुरपुर थाना क्षेत्र में 25हजार के इनामी शहजाद उर्फ निक्की को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया था।
25हजार का इनामी था शहजाद
एनकाउंटर करने वाली पूरी टीम के साथ एसएसपी
शहजाद ने 2019 में 5 साल की नाबालिग के साथ रेप कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। इसके बाद शहजाद 5 साल के लिए जेल चला गया। 20 जनवरी 2025 को जब शहजाद जेल से छूटकर बाहर आया तो 5 दिन बाद ही 25 जनवरी को उसने 7 साल की बच्ची का सामूहिक दुष्कर्म किया। अपने दोस्त के साथ मिलकर उस बच्ची को जंगल में ले जाकर रेप किया। इसके बाद शहजाद फरार हो गया।
रेप पीड़िता के घर कर दी फायरिंग

पिछले 10 महीने से मेरठ पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन शहजाद फरार था। पिछले दिनों उस पर 25हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। 12 अक्टूबर को शहजाद ने रेपपीड़िता के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर डराया था। इसके बाद उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई और वो मारा गया।
सभी को पहनाई गोल्डन वॉच बुधवार को एसएसपी ने सरूरपुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला को गोल्डन वॉच पहनाकर सम्मानित किया। एसओजी प्रभारी अखिलेश गौर को भी 10हजार रुपयों की गोल्डन वॉच पहनाई। थाना प्रभारी अजय शुक्ला की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी थी। एसएसपी ने थाना प्रभारी व उनकी टीम को प्रशस्तिपत्र व गोल्डन वॉच पहनाकर सम्मानित किया।
SDM सरधना करेंगे मजिस्ट्रियल जांच शहजाद उर्फ निक्कू की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल इंक्वायरी सेटअप की गई है। जांच अधिकारी एसडीएम सरधना को बनाया गया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने 13 अक्टूबर को सरुरपर में पुलिस मुठभेड़ में 25हजार के इनामी शहजाद की मौत के मामले में जांच बैठाई है। मजिस्ट्रीयल जांच उप जिला मजिस्ट्रेट सरधना को जांच अधिकारी नामित किया है। 30 दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।

