अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी बीच सवाई माधोपुर में शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 94 और डीजल की कीमतों में 93 पैसे का एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। रहां 9 दिनों में ईंधन कीमतों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। सवाई माधोपुर में 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में 90 पैसे से ज्यादा प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई को भी करीब 3 रुपए प्रति लीटर कीमत बढ़ी थी। सवाई माधोपुर में शनिवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर नई रेट लागू कर दी गई है। सवाई माधोपुर में अब पेट्रोल डीजल की नई दरें यह होगी सवाई माधोपुर में अब सादा पेट्रोल कीमत प्रति लीटर 111.34 रुपए हो गई है। इससे पहले यहां सादा पेट्रोल की कीमत 110.40 रुपए प्रति लीटर थी। इसी तरह यहां अब डीजल की रेट 96.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इससे पहले यहां डीजल-95.94 रुपए प्रति लीटर था। वहीं प्रीमीयम पेट्रोल की प्रति लीटर रेट 120.64 रुपए हो गई है। इससे पहले यहां प्रीमीयम पेट्रोल 119.71 रुपए प्रति लीटर था। पेट्रोल डीजल कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से मंहगाई बढ़ने के साथ घरेलू बजट बिगड़ने की संभावना है।
Source link

