Monday, May 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपीलीभीत में पत्नी ने जहर खाकर जान दी: बेटे ने सिलेंडर...

पीलीभीत में पत्नी ने जहर खाकर जान दी: बेटे ने सिलेंडर में आग लगाई, दो पड़ोसी झुलसे – Pilibhit News


पीलीभीत3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के धरमगदपुर गांव में मंगलवार-बुधवार की रात एक पारिवारिक विवाद ने भीषण रूप ले लिया। घरेलू कलह से परेशान होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। अगले ही दिन दुख से टूटे उसके बेटे ने सिलेंडर में आग लगा दी। जिससे दो पड़ोसी झुलस गए।

घरेलू कलह से परेशान होकर पत्नी ने खाया ज़हर

मंगलवार को प्रकाश की पत्नी ने घरेलू कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार सुबह महिला का बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसी दौरान परिवार में तनाव और बढ़ गया।

बेटे ने लगाया सिलेंडर में आग, दो झुलसे

बुधवार सुबह प्रकाश का बेटा पवन मां की मौत से गहरे सदमे में था। उसने सिलेंडर में आग लगा दी, जिससे घर में आग फैल गई। घर से धुआं और लपटें निकलते देख पड़ोसी विरेंद्र और सहदेव मदद के लिए दौड़े।

आग बुझाने की कोशिश में दोनों झुलस गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments