Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारपारिवारिक विवाद से परेशन महिला ने की आत्महत्या: 18 साल पुराना...

पारिवारिक विवाद से परेशन महिला ने की आत्महत्या: 18 साल पुराना रिश्ता, पति-पत्नी में चल रहा था तनाव; मां की मौत से सदमे में मासूम बच्चे – Bettiah (West Champaran) News



बेतिया में 35 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद से तंग आकर आत्महत्या कर ली। वह तीन बच्चों की मां थीं। घटना मुनुआपुल थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल

.

मृतका का पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

18 साल पुराना रिश्ता, चल रहा तनाव

सूत्रों के अनुसार, मधु देवी की शादी करीब 18 वर्ष पहले मनोज प्रसाद से हुई थी। शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जारी तनाव ने मधु देवी को मानसिक रूप से कमजोर कर दिया था। इसी मानसिक दबाव में उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया।

पुलिस ने शुरू की जांच, एफआईआर दर्ज

मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने कहा, “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। महिला का पोस्टमॉर्टम कराया गया और परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई गई। अगर जांच में किसी की प्रताड़ना या लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

शांत स्वभाव की महिला थीं मधु देवी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मधु देवी शांत और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनके इस कदम से पूरा गांव स्तब्ध है। लोगों के अनुसार, उन्होंने कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की, लेकिन अंदर ही अंदर मानसिक दबाव झेल रही थीं।

घटना के बाद मधु देवी के तीनों छोटे बच्चे सदमे में हैं। मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों का कहना है कि अब सबसे बड़ी चिंता बच्चों के भविष्य को लेकर है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments