Thursday, May 7, 2026
Homeएजुकेशनपश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती के रिजल्ट थोड़ी देर में

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती के रिजल्ट थोड़ी देर में


Image Source : PTI
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती के रिजल्ट जोरी हो गया है। जानकारी के मुताबिक, एसएससी 11वीं-12वीं के नतीजे आज रात 8 बजे जारी किए गए। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद 9वीं-10वीं के दस्तावेज़ सत्यापन के बाद साक्षात्कार होगा। परिणाम और सूची आज एसएससी की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

इस लिंक पर जाकर डाउनलोड करें परीक्षा परिणाम

पश्चिम बंगाल विद्यालय सेवा आयोग (WBSSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.westbengalssc.com, (https://westbengalssc.com/) पर WBSSC SLST परिणाम 2025 जारी करेगा। उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा परिणाम की पीडीएफ़ डाउनलोड कर सकते हैं। वे सूची में अपना रोल नंबर खोजकर अपनी योग्यता की स्थिति की जांच कर सकते हैं। दोनों परीक्षाओं की उत्तर कुंजियां पहले ही प्रकाशित हो चुकी हैं।

सहायक शिक्षक पद पर निकली थी भर्तियां

कक्षा IX से XII के लिए 35,726 सहायक शिक्षक रिक्तियों को भरने के लिए WBSSC द्वारा द्वितीय राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (SLST) आयोजित की गई थी। कक्षा 9-10 और 11-12 के लिए परीक्षा क्रमशः 7 और 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। अंतिम चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

यह भर्ती प्रक्रिया सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार चल रही है। दोनों स्तरों में 35,726 रिक्तियां हैं। जिनमें से 11वीं और 12वीं में 12,514 रिक्तियां हैं। 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए 2,46,543 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,120 दिव्यांग हैं। प्रतिशत के हिसाब से 93% परीक्षा में बैठे। कुल मिलाकर 2,29,497 लोगों ने आवेदन किया था। 9वीं-10वीं में 23,212 रिक्तियां हैं। 2,93,192 लोग परीक्षा में बैठे थे।

इंटरव्यू के बाद पात्र उम्मीदवारों से मांगे जाएंगे ये प्रमाण पत्र

WBSSC SLST परिणाम 2025 की घोषणा के बाद  योग्य उम्मीदवार साक्षात्कार में जाएंगे, जिसमें शिक्षण योग्यता, विषय विशेषज्ञता और संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद, चयनित उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति से पहले मूल प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण प्रस्तुत करके दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा।

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments