आपने आज तक समोसा, पकौड़ा, आलू चाप जैसे बहुत से आइटम चटनी या घुघनी के साथ तो खूब खाए होंगे पर क्या कभी आलू चाप के साथ रोटी खाई है? नहीं तो एक बार जमशेदपुर के सोनारी में मिलने वाली यह खास डिश ट्राई करें. यहां भरत होटल में यह खास कॉम्बिनेशन मिलता है और आज से नहीं 47 साल से यह होटल यह खास स्वाद परोस रहा है. न चटनी, न घुघनी फिर भी लोग खाने के लिए लाइन लगाते हैं. आपको भी चखना है तो सोनारी के भरत होटल जाएं और बिना पॉकेट पर भार बढ़ाए इस खास डिश का आनंद लें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

