भदोही में अंतर्राष्ट्रीय नो तंबाकू दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू का सेवन न करने तथा लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और पान जैसे तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाए रखें, ताकि स्वस्थ जीवन जीया जा सके। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है, इसलिए इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि तंबाकू को ‘स्वीट पॉइजन’ कहा जाता है, जो धीरे-धीरे शरीर को गंभीर बीमारियों की ओर ले जाता है। इससे बचने के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। डॉ. चक ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही सबसे बड़ा धन है, इसलिए सभी लोगों को तंबाकू छोड़कर अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर महाराजा जयसिंह जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर के डॉ. पी.के. सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Source link
नो तंबाकू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ: सीएमओ ने चिकित्सकों और कर्मचारियों को तंबाकू छोड़ने का संकल्प दिलाया – Bhadohi (Sant Ravidas Nagar) News
RELATED ARTICLES

