Tuesday, June 16, 2026
Homeफूडनेपाली सेकुवा, अफगानी मोमो से तंदूरी तक...देहरादून में यहां मिलता है नॉनवेज...

नेपाली सेकुवा, अफगानी मोमो से तंदूरी तक…देहरादून में यहां मिलता है नॉनवेज का असली मजा


होमफोटोलाइफ़फूड

देहरादून के इन ठिकानों पर मिलता है नॉनवेज का असली मजा! जरूर ट्राई करें

Last Updated:

Must Try Nonveg Food Spots in Dehradun: पहाड़ों की ठंडी हवाएं, चारों तरफ फैली हरियाली और सामने हो गर्मागर्म टेस्टी चिकन डिश, देहरादून का यह फील यहां आने वाले हर मुसाफिर के दिल में बस जाता है. बीते कुछ सालों में दून घाटी एक बड़े फूड हब के रूप में उभरी है. खासकर अगर आप नॉन-वेज के शौकीन हैं, तो देहरादून की गलियों में चिकन शावरमा से लेकर पारंपरिक नेपाली चिकन सेकुवा, तीखा चिकन सूप, जूसी मोमोज और लाजवाब तंदूरी चिकन का ऐसा जायका मिलेगा कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए जानते हैं देहरादून की उन मशहूर जगहों के बारे में जहां आपको चिकन के सबसे बेहतरीन और असली स्वाद मिलेंगे और इन्हें कैसे खास तरीके से तैयार किया जाता है.

पहाड़ों की ठंडी हवाएं, चारों ओर फैली हरियाली और सामने गर्मागर्म चिकन डिश, देहरादून का यह एहसास यहां आने वाले हर मुसाफिर के दिल में बस जाता है. दून घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए मशहूर है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह शहर एक बड़े फूड हब के रूप में भी उभरा है. अगर आप नॉन-वेज और खासकर चिकन के शौकीन हैं, तो यहां आपको कई लाजवाब विकल्प मिल जाएंगे. मिडिल ईस्ट का मशहूर चिकन शावरमा, पारंपरिक नेपाली चिकन सेकुवा, राजपुर रोड का प्रसिद्ध केसी चिकन सूप, अंगीठी रेस्टोरेंट के अफगानी मोमो और बिरयानी मैन की चिकन बिरयानी यहां के लोकप्रिय व्यंजनों में शामिल हैं.

देहरादून में स्वादिष्ट चिकन शावरमा के लिए कई मशहूर जगहें हैं. इनमें नेहरू कॉलोनी और धर्मपुर स्थित ‘शावरमा किंग बाय सिंह’ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, जो अपने लेबनानी स्वाद के लिए जाना जाता है. इसके अलावा राजपुर रोड पर ‘दुबई शावरमा’, दर्शन लाल चौक के पास ‘शावरमा दरबार’ और नेशविला रोड के कई फूड स्टॉल्स पर भी बेहतरीन शावरमा का स्वाद लिया जा सकता है.

चिकन शावरमा मिडिल ईस्ट का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. इसे बनाने के लिए बोनलेस चिकन को दही, लहसुन, नींबू के रस और खास अरबी मसालों में मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद चिकन को वर्टिकल रोटिसरी पर धीरे-धीरे पकाया जाता है, जिससे यह अंदर से जूसी और बाहर से हल्का कुरकुरा बन जाता है. पकने के बाद चिकन को पतले टुकड़ों में काटकर पीता ब्रेड या रुमाली रोटी में भरा जाता है. इसमें गार्लिक सॉस, मेयोनेज़, पत्तागोभी, प्याज और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां मिलाकर स्वादिष्ट रोल तैयार किया जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं, चिकन सेकुवा देहरादून में तेजी से लोकप्रिय हो रहा पारंपरिक नेपाली व्यंजन है. इसका स्वाद मोथरोवाला, दुधली रोड स्थित 'टो ब्रदर्स कैफे', जाखन और गढ़ी कैंट के आसपास मौजूद नेपाली फूड स्टॉल्स पर लिया जा सकता है. इसे बोनलेस चिकन को दही, नींबू, अदरक-लहसुन, सरसों के तेल और नेपाली मसालों के साथ मैरीनेट करके तैयार किया जाता है. इसके बाद चिकन को सीकों में लगाकर कोयले की अंगीठी पर भुना जाता है. इसी वजह से इसमें खास स्मोकी फ्लेवर आता है. इसे पुदीने की चटनी, प्याज और नींबू के साथ परोसा जाता है.

वहीं, चिकन सेकुवा देहरादून में तेजी से लोकप्रिय हो रहा पारंपरिक नेपाली व्यंजन है. इसका स्वाद मोथरोवाला, दुधली रोड स्थित ‘टो ब्रदर्स कैफे’, जाखन और गढ़ी कैंट के आसपास मौजूद नेपाली फूड स्टॉल्स पर लिया जा सकता है. इसे बोनलेस चिकन को दही, नींबू, अदरक-लहसुन, सरसों के तेल और नेपाली मसालों के साथ मैरीनेट करके तैयार किया जाता है. इसके बाद चिकन को सीकों में लगाकर कोयले की अंगीठी पर भुना जाता है. इसी वजह से इसमें खास स्मोकी फ्लेवर आता है. इसे पुदीने की चटनी, प्याज और नींबू के साथ परोसा जाता है.

देहरादून का प्रसिद्ध ‘केसी सूप बार’ राजपुर रोड के जाखन क्षेत्र में स्थित है. यह शहर के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक माना जाता है. यहां का चिकन सूप चिकन स्टॉक, काली मिर्च, तेजपत्ता और अदरक-लहसुन जैसे मसालों से तैयार किया जाता है. बाद में इसमें चिकन के बारीक रेशे मिलाए जाते हैं. इस सूप की खासियत इसका तीखा और चटपटा स्वाद है. ऊपर से मक्खन, हरी मिर्च का सिरका, सोया सॉस और कुटी काली मिर्च डालकर इसे परोसा जाता है.

देहरादून के इनामुल्लाह बिल्डिंग स्थित ‘राजधानी चिकन पॉइंट’ का तंदूरी चिकन काफी लोकप्रिय है. इसे बनाने के लिए चिकन पर कट लगाकर पहले नींबू, नमक और अदरक-लहसुन के पेस्ट से मैरीनेट किया जाता है. इसके बाद दही, कश्मीरी लाल मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी और अन्य मसालों के मिश्रण में कुछ घंटों तक रखा जाता है. फिर इसे पारंपरिक तंदूर में पकाया जाता है. तंदूर में पकने के दौरान मक्खन लगाया जाता है, जिससे चिकन जूसी और स्मोकी फ्लेवर वाला बनता है. इसे चटनी और प्याज के साथ परोसा जाता है. यहां हाफ प्लेट तंदूरी चिकन करीब 200 रुपये में मिल जाता है.

देहरादून की फूड लिस्ट चिकन मोमो के बिना पूरी नहीं होती. अगर आप बेहतरीन चिकन मोमो खाना चाहते हैं, तो राजपुर रोड, जाखन स्थित ‘द मोमो कैफे’ एक अच्छा विकल्प है. यहां के मोमो अपनी पतली लेयर और जूसी स्टफिंग के लिए मशहूर हैं. स्टफिंग में चिकन, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद मोमो को स्टीमर में 10 से 12 मिनट तक पकाया जाता है. तैयार मोमो को तीखी लाल चटनी और मेयोनीज के साथ परोसा जाता है, जो इनके स्वाद को और बढ़ा देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments