Friday, May 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनून नदी के उद्गम स्थल पर शुरू हुआ विकास कार्य: कानपुर...

नून नदी के उद्गम स्थल पर शुरू हुआ विकास कार्य: कानपुर देहात में 220 मजदूरों के साथ तालाब खुदाई शुरू, पर्यटन केंद्र भी बनेगा – Kanpur Dehat News


कानपुर देहात1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर देहात के विकास खंड अकबरपुर के ग्राम रहिनियापुर में नून नदी के उद्गम स्थल के पास तालाब खुदाई का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के साथ मनरेगा योजना के तहत इस कार्य का शुभारंभ किया।

इस परियोजना में मनरेगा के तहत 220 श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के लिए पीने का पानी और छाया की व्यवस्था की गई है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्थल पर्यावरण और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका संरक्षण और विकास जरूरी है। उन्होंने उद्गम स्थल के पास स्थित मूर्तियों के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए ग्राम पंचायत को निर्देश दिए।

प्रभागीय वन अधिकारी को पूरे क्षेत्र में उपयुक्त पौधों का चयन कर वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस स्थल को भविष्य में स्थानीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा और खंड विकास अधिकारी अकबरपुर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments