Sunday, May 17, 2026
Homeबॉलीवुड‘ना कजरे की धार’ से ‘चिट्ठी आई है’ तक, पंकज उधास ने...

‘ना कजरे की धार’ से ‘चिट्ठी आई है’ तक, पंकज उधास ने हर एहसास को दिए सुर, बने गजल सम्राट


Last Updated:


गजल की दुनिया में पंकज उधास वह नाम थे, जिन्होंने सुरों को सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि एहसास बना दिया. उनकी आवाज में ऐसा दर्द था, जो टूटे दिलों को सुकून देता था और ऐसी मिठास थी, जो मोहब्बत को और खूबसूरत बना देती थी. ‘चिट्ठी आई है’, ‘ना कजरे की धार’ और ‘थोड़ी-थोड़ी पिया करो’ जैसे गीतों ने उन्हें हर पीढ़ी का पसंदीदा बना दिया. 51 रुपये के छोटे से इनाम से शुरू हुआ उनका सफर उन्हें गजल सम्राट बना गया। आज भी उनकी गजलों की महफिल सजती है, तो लोग सिर्फ गाने नहीं, अपने जज्बात सुनते हैं.

नई दिल्ली. कभी महफिलों में धीमे-धीमे गूंजने वाली एक आवाज ने पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया था. जब भी दर्द, मोहब्बत, जुदाई या यादों की बात होती, लोगों की जुबां पर सबसे पहले पंकज उधास के गीत आते. ‘चिट्ठी आई है’ सुनते ही आंखें नम हो जातीं, तो ‘ना कजरे की धार’ दिल में प्यार की मिठास घोल देता. पंकज उधास सिर्फ गायक नहीं थे, बल्कि एहसासों को सुरों में ढालने वाले कलाकार थे. उनकी गजलों में ऐसा सुकून और दर्द था, जो सीधे दिल तक पहुंचता था. छोटे से मंच पर 51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ उनका सफर उन्हें गजल की दुनिया का बादशाह बना गया. आज भले ही वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज अब भी हर महफिल, हर टूटे दिल और हर मोहब्बत की कहानी में जिंदा है.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

भारतीय संगीत की दुनिया में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो वक्त गुजरने के बाद भी लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बसी रहती हैं. ऐसी ही एक आवाज थी मशहूर गजल गायक पंकज उधास की. उनकी गजलें लोगों की भावनाएं हुआ करती थीं. उनकी गायकी में ऐसी मिठास थी, जो सीधे दिल को छू जाती थी.इस महान गायक के सफर की शुरुआत एक छोटे से मंच और सिर्फ 51 रुपये के इनाम से हुई थी.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में एक जमींदार परिवार में हुआ था. वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. उनके बड़े भाई मनहर उधास और निर्मल उधास पहले से ही संगीत की दुनिया से जुड़े हुए थे. घर में संगीत का माहौल था, इसलिए बचपन से ही पंकज का मन भी सुरों में लगा हुआ था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

पंकज उधास ने राजकोट की संगीत नाट्य अकादमी में तबला सीखना शुरू किया. बाद में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ली. पढ़ाई के साथ-साथ उनका पूरा ध्यान संगीत पर रहता था. उन्होंने मुंबई से विज्ञान विषय में डिग्री भी हासिल की. हालांकि, उनका असली सपना संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाना था.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

उनकी जिंदगी का सबसे खास किस्सा भारत-चीन युद्ध के समय का है. उस दौरान उनके बड़े भाई मनहर उधास का एक स्टेज शो चल रहा था. छोटे से पंकज ने मंच पर जाकर ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ गीत गाया. उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक व्यक्ति इतना भावुक हो गया कि उसने मंच पर ही पंकज को 51 रुपये इनाम में दिए. आज के समय में यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन उस दौर में यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

पंकज उधास ने कई इंटरव्यू में कहा कि वही 51 रुपए उनके जीवन का पहला सम्मान था. पंकज के लिए संगीत की दुनिया में पहचान बनाना आसान नहीं था. उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया. उन्हें फिल्मों में पहला मौका साल 1972 में आई फिल्म ‘कामना’ से मिला. फिल्म तो सफल नहीं हुई लेकिन उनकी आवाज लोगों को पसंद आई. इसके बाद उन्होंने गजल गायकी की ओर कदम बढ़ाया. उन्होंने उर्दू सीखी ताकि गजल को सही भाव और अंदाज में गा सकें.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

साल 1980 में उनका पहला गजल एल्बम ‘आहट’ रिलीज हुआ. इस एल्बम ने उन्हें नई पहचान दी. इसके बाद ‘तरन्नुम’, ‘महफिल’ और ‘नायाब’ जैसे एल्बम आए, जिन्होंने उन्हें गजल की दुनिया का बड़ा नाम बना दिया. फिर साल 1986 में फिल्म ‘नाम’ का गाना ‘चिट्ठी आयी है’ आया और पंकज उधास रातोंरात स्टार बन गए. यह गाना आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है.

Na Kajre Ki Dhar to Chitthi Aayi Hai Pankaj Udhas gave voice to every feeling became Ghazal emperor

पंकज उधास ने सिर्फ गजल ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी कई यादगार गाने गाए. ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘ना कजरे की धार’, ‘थोड़ी थोड़ी पिया करो’ और ‘चुपके चुपके’ जैसे गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2006 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा. बाद में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया. 26 फरवरी 2024 को पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments