Sunday, May 10, 2026
Homeबॉलीवुडलोगों का दर्द बयां करने की आमिर खान को चुकानी पड़ी भारी...

लोगों का दर्द बयां करने की आमिर खान को चुकानी पड़ी भारी कीमत, सत्यमेव जयते के चलते लगा करोड़ों का फटका


Last Updated:

आमिर खान ने ‘सत्यमेव जयते’ शो के जरिए समाज की कुरीतियों को उजागर किया, लेकिन इस शो के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ. उन्होंने शो की वजह से उन्होंने अपने 5 एंडोर्समेंट खत्म किए और क्लाइंट्स से माफी मांगी जि…और पढ़ें

आमिर खान को सत्यमेव जयते की वजह से काफी नुकसान हुआ था.

हाइलाइट्स

  • आमिर खान को ‘सत्यमेव जयते’ से भारी आर्थिक नुकसान हुआ.
  • आमिर ने 5 एंडोर्समेंट खत्म किए और क्लाइंट्स से माफी मांगी.
  • ‘सत्यमेव जयते’ से समाज की कुरीतियों को उजागर किया.

नई दिल्ली.  आमिर खान ने कई साल पहले छोटे पर्दे के जरिए कुछ ऐसा करने का जोखिम उठाया था, जिसका साहस बहुत कम एक्टर्स में ही होता है. समाज में बदलाव लाने के लिए बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक ऐसा शो लेकर आए थे जिसकी हर तरफ काफी चर्चा होती थी. वो अपने शो के जरिए देशभर की कुरीतियों को दुनिया के सामने उजागर करते और पीड़ितों का दर्द अपनी ऑडियंस के साथ बांटते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोगों का दर्द बांटने वाले शो ‘सत्यमेव जयते’ की वजह आमिर खान को भारी नुकसान उठाना पड़ा.

हाल ही में टीवी शो ‘सत्यमेव जयते’ के होस्ट आमिर खान ने राज शमानी के पॉडकास्ट पर शिरकत की. इस पॉडकास्ट पर आमिर ने अपने करियर और निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि इस शो कि वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

एक्टर कहते हैं, मैंने सोचा था कि वो शो बहुत जरूरी था और उसमें कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए थीं. वो साफ-सुथरा शो होना चाहिए था. मैंने अपने सीए बीमल पारेख से कहा कि मैं अपने 5 एंडोर्समेंट खत्म करना चाहता हूं. मुझे भारी नुकसान हुआ, लेकिन मैं अपने फैसले को लेकर श्योर था.

8 साल की शादी के बाद एक्टर पति से मिला धोखा, टूट गई थी पत्नी, सिर्फ 1 वजह से बचाना चाहती थी रिश्ता

आमिर खान ने आगे कहा, मैंने अपने सभी 5 क्लाइंट से माफी मांगी और उन्हें बताया कि उनकी कोई गलती नहीं थी. मैं जो काम कर रहा था, उसमें मुझे ये इमोशनली सूट नहीं कर रहा था. वो मेरी बात समझे और उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया. सुपरस्टार आगे कहते हैं कि उन्होंने कई बार पढ़ा है कि उन्होंने सत्ममेव जयते से काफी पैसा कमाया है, लेकिन असल में सच ये है कि सत्यमेव जयते से उन्हें काफी घाटा हुआ था.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

लोगों का दर्द बयां करने की आमिर खान को चुकानी पड़ी भारी कीमत



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments