Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारनालंदा में लापरवाही, दुर्व्यवहार के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड: जांच...

नालंदा में लापरवाही, दुर्व्यवहार के आरोप में 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड: जांच पड़ताल में शिकायतों को सही पाया गया, एसपी भारत सोनी तत्काल प्रभाव से किया निलंबित – Nalanda News


एसपी भारत सोनी ने शिकायतों को सही पाए जाने के बाद पांचों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

नालंदा जिले में एसपी भारत सोनी ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने और जनता के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोपों में इस्लामपुर थाना के पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक पुलिस उप निरीक्षक, तीन पु

.

नालंदा एसपी ऑफिस से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिला पुलिस बल को लगातार इस्लामपुर थाना के इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। जनता की ओर से आरोप लगाया जा रहा था कि ये पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से नहीं कर रहे हैं और आम नागरिकों के साथ उनका व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है।

इस्लामपुर थाना के पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

गंभीर आरोपों की जांच में सही पाई गईं शिकायतें

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-02 को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच में यह पाया गया कि आरोपित पुलिसकर्मी वास्तव में अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे थे और जनता के साथ उनका व्यवहार उचित मानकों के अनुरूप नहीं था।

जांच रिपोर्ट में दर्ज निष्कर्षों के आधार पर पुलिस अधीक्षक, नालंदा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दारोगा तौफीक खान सिपाही मोहम्मद आशिक,लव कुमार सिंह, करण कुमार एवं चालक सिपाही जीतू कुमार को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ते पर निलंबित कर दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments