Monday, June 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानदुकान का कर्मचारी 165 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार: मालिक...

दुकान का कर्मचारी 165 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार: मालिक ने मां के जन्मदिन पर चेन लाने के लिए भेजा था,2 साल से नौकरी कर रहा था – Sikar News



दुकान पर नौकरी करने वाला युवक 165 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो गया। दुकान मालिक ने युवक को मां के जन्मदिन पर सोने की चेन लाने के लिए भेजा था। अब मालिक ने युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।

.

सीकर निवासी संदीप पारीक ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी दीपक प्लाईवुड एंड टिंबर्स के नाम से बहड़ सर्किल पर दुकान है। इस दुकान पर इरफान नाम का लड़का पिछले 2 साल से नौकरी कर रहा है। इरफान का छोटा भाई इमरान भी 2 साल से काम कर रहा है।

इरफान को संदीप के भाई जितेंद्र ने मां के जन्मदिन के लिए सोने की चेन लाने के लिए एसपी ज्वेलर्स घंटाघर भेजा। जहां से वह 10 चेन लेकर आया। इसमें से 1 चेन पसंद करके सभी चेन को एसपी ज्वेलर्स पर जमा करवाने और बिल लाने के लिए भेजा।

लेकिन इरफान एसपी ज्वेलर्स पर नहीं पहुंचा। जिसका अब मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इरफान करीब 165 ग्राम की सोने की चैन लेकर फरार हो गया। संदीप ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने खुद के स्तर पर भी इरफान की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल दुर्गाराम कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments