Sunday, July 12, 2026
Homeबॉलीवुडदिव्या खोसला ने समंदर के बीचों-बीच कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस हुए दीवाने

दिव्या खोसला ने समंदर के बीचों-बीच कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस हुए दीवाने


Last Updated:

दिव्या खोसला कुमार का यह नया और रिफ्रेशिंग अवतार सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है! समंदर के बीचों-बीच आलीशान याच पर बैठीं दिव्या निऑन जिम वियर में गजब के पोज देती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की इस फिटनेस और कातिलाना अंदाज को देख फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. नीचे देखें फोटोज-

बॉलीवुड एक्ट्रेस और डायरेक्टर दिव्या खोसला अपने कमाल के फैशन सेंस और स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली दिव्या ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दिव्या समंदर के बीच एक आलीशान याच पर फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं. उनका यह नया अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

दिव्या खोसला ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनका एक बेहद रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है. समंदर के खूबसूरत बैकड्रॉप के साथ एक आलीशान याच पर बैठी दिव्या इन तस्वीरों में बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं.

लुक की बात करें तो दिव्या ने इस फोटोशूट के लिए काफी स्पोर्टी और ट्रेंडी ऑउटफिट चुना है. उन्होंने निऑन और ब्लैक कलर का जिम वियर कैरी किया हुआ है, जो उनके इस वेकेशन लुक पर पूरी तरह से जच रहा है. इस सिंपल और एलिगेंट लुक में भी वह काफी कमाल लग रही हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए दिव्या खोसला ने एक छोटा और मजेदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा, “विटामिन D”. समंदर की लहरों के बीच गुनगुनी धूप का मजा लेते हुए दिव्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहा है.

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिव्या ने याच पर बैठकर अलग-अलग एंगल से बेहद शानदार पोज दिए हैं. सूरज की रोशनी में उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा है. उनकी हर एक तस्वीर में उनका कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस अंदाज साफ नजर आ रहा है.

जैसे ही दिव्या ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड कीं, फैंस ने कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार कर दी. दिव्या के कैप्शन का जवाब देते हुए एक फैन ने लिखा, “विटामिन डी नहीं, आप तो विटामिन डिवा हैं!” फैंस को उनका यह लुक बहुत पसंद आ रहा है.

दिव्या की इस पोस्ट पर फैंस लगातार रेड हार्ट और फायर वाले इमोजी शेयर कर रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने उन्हें ‘सनशाइन’ कहा, तो वहीं दूसरे यूजर्स उनकी फिटनेस और नेचुरल ब्यूटी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments