Monday, June 29, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदमोह में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: बांदकपुर के शख्स की...

दमोह में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: बांदकपुर के शख्स की मौत, घायल बुजुर्ग जबलपुर रेफर; नोहटा शादी में गए थे – Damoh News



दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में 17 मील के ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बांदकपुर के रहने वाले 45 साल के गुलाब रजक की मौके पर मौत हो गई।

.

साथ में सवार माला के रहने वाले 65 साल के चेतराम रजक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर चक्रेश चौधरी ने गुलाब रजक को मृत घोषित कर दिया। चेतराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों रिश्तेदार नोहटा के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments