Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया में सड़कों पर बिक रहा अवैध पेट्रोल-डीजल: पेट्रोल पंप एसोसिएशन...

दतिया में सड़कों पर बिक रहा अवैध पेट्रोल-डीजल: पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग – datia News



दतिया शहर में पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। शहर की गलियों और मुख्य बाजारों में रिहायशी इलाकों के बीच हाथ ठेलों पर बोतलों में पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है।

.

इस मामले में सोमवार को पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि तलैया मोहल्ला, आनंद टॉकीज, ठंडी सड़क, फाटक क्षेत्र, भाण्डेरी, रिछरा फाटक, भाण्डेर रोड, उनाव रोड, ग्वालियर-झांसी हाईवे, बस स्टैंड और दिनारा रोड में यह अवैध कारोबार चल रहा है। यह स्थिति सिर्फ शहर में ही नहीं, जिले की तहसीलों में भी देखी जा रही है।

दतिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक ​​​​​​​एसर पेट्रोल पंप के संचालक मानवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि किला चौक पर हुए सिलेंडर धमाके के पास भी यह अवैध धंधा चलता था। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे होने के कारण दतिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं। माफिया यूपी से सस्ता ईंधन लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे टैक्स चोरी के साथ शहर की सुरक्षा भी खतरे में है।

पंप संचालकों के साथ होती थीं नियमित बैठकें पहले पुलिस पेट्रोल पंपों पर निगरानी रखती थी। बीट प्रभारी पंपों की जांच कर रजिस्टर में एंट्री करते थे। पंप संचालकों के साथ नियमित बैठकें होती थीं। अब यह व्यवस्था बंद है, जिसका फायदा उठाकर यह कारोबार बढ़ गया है। एसपी सूरज वर्मा ने मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments