Friday, July 17, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशदतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला: बैलेट यूनिट में...

दतिया उपचुनाव में 22 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला: बैलेट यूनिट में नोटा सहित अधिकतम 16 ही ऑप्शन, हर बूथ पर लगेंगी दो ईवीएम – datia News




दतिया विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अंतिम दिन शादाबुद्दीन और मेहरवान सिंह बघेल ने अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले केशव यादव भी चुनावी दौड़ से बाहर हो चुके थे। अब नोटा सहित कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण इस बार हर मतदान केंद्र पर दो बैलेट यूनिट वाली ईवीएम लगाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार एक बैलेट यूनिट में नोटा सहित अधिकतम 16 उम्मीदवारों के नाम ही दर्ज किए जा सकते हैं। ऐसे में 22 उम्मीदवार होने की वजह से दो बैलेट यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। मतदान के दौरान मतदाताओं को दोनों यूनिट में उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न दिखाई देंगे। प्रशासन ने चुनाव आयोग को भेजी सूची
नामांकन की जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने देर शाम अंतिम सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेज दी। हालांकि देर रात तक चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद ईवीएम में नाम और चुनाव चिह्न दर्ज किए जाएंगे। मतदान कर्मियों को मिलेगा प्रशिक्षण
दो बैलेट यूनिट के इस्तेमाल को देखते हुए निर्वाचन विभाग मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देगा। अधिकारियों का कहना है कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए बूथों पर जरूरी व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। 22 उम्मीदवारों के मैदान में होने से इस बार मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि चुनाव में किस उम्मीदवार को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments