Friday, July 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशडिवाइडर से टकराई बाइक छात्र की मौत: चकेरी में दोस्त के...

डिवाइडर से टकराई बाइक छात्र की मौत: चकेरी में दोस्त के साथ बाइक पर निकला था, पुलिस बोली परिजन शिकायत करते हैं तो जांच होगी – Kanpur News



कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र स्थित हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमॉर्

.

नौबस्ता के यशोदा नगर निवासी होसिला प्रसाद शर्मा का छोटा बेटा शुभम शर्मा (17) इंटर का छात्र था। मंगलवार सुबह श्याम नगर निवासी अपने दोस्त हिमांशु कुशवाहा के साथ बाइक से जाजमऊ की तरफ जा रहे थे।

उनके साथ दूसरी बाइक पर दो और साथी नौबस्ता निवासी विशाल और हिमांशु गुप्ता थे। विशाल और हिमांशु जाजमऊ के गंगापार निकल गए थे। शुभम और हिमांशु वापस घर की लौट रहे थे। इसी दौरान हरजिंदर नगर फ्लाईओवर पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में शुभम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हिमांशु घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देने के बाद घायल को इलाज के कांशीराम अस्पताल भेजा। जहां से हालत गंभीर देख उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर चकेरी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन आगे कुछ लिखा पढ़ी करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments