Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशडिंडौरी में सीईओ के गांव पहुंचते ही बदला ट्रांसफार्मर: डेढ़ महीने...

डिंडौरी में सीईओ के गांव पहुंचते ही बदला ट्रांसफार्मर: डेढ़ महीने बाद नल जल योजना चालू, सरपंच को जल कर वसूली के निर्देश दिए – Dindori News


मेहदवानी जनपद के गांवों में मध्यान भोजन का निरीक्षण किया गया।

डिंडौरी में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने शुक्रवार को पीएचई अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन की नल जल योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अमरपुर और मेहदवानी जनपद के गांवों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में योजना की स्थिति जानी। सीईओ ने

.

मेहदवानी जनपद के पिंडरूखी गांव में सीईओ के पहुंचने पर एक बड़ी समस्या का तत्काल समाधान हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने से नल जल योजना बंद थी। अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी, जिसके बाद बिजली विभाग ने तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाकर योजना को चालू कर दिया।

सीईओ ने स्कूलों में लगे हैंडपंपों का क्लोरिनेशन कराने और नल जल योजना से छूटे घरों को कनेक्शन देने के निर्देश भी दिए। अमरपुर गांव में निरीक्षण के दौरान पेयजल समस्या को देखते हुए जल निगम को सात दिन के भीतर पाइपलाइन बिछाकर नल कनेक्शन देने का आदेश दिया गया।

पिंडरूखी गांव में नल जल योजना का निरीक्षण किया गया।

बुलदा गांव के सरपंच को जल कर की नियमित वसूली करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजना का संचालन सुचारु रूप से हो सके। इस दौरान एक्सक्यूटिव इंजीनियर अफजल अमानुल्लाह खान, मेहदवानी जनपद सीईओ प्रमोद ओझा और अमरपुर सीईओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

गांव की समस्याओं को लेकर महिला से बात करते सीईओ।

गांव की समस्याओं को लेकर महिला से बात करते सीईओ।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments