Sunday, May 24, 2026
Homeराज्यराजस्तानट्रेडिंग में प्रॉफिट का झांसा देकर 2 करोड़ हड़पे: पैसे वापस...

ट्रेडिंग में प्रॉफिट का झांसा देकर 2 करोड़ हड़पे: पैसे वापस मांगने पर मारपीट,झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी – Sikar News



सीकर के उद्योग नगर इलाके में ट्रेडिंग में अच्छा प्रॉफिट कमाने का झांसा देकर 2 करोड़ रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। जोधपुर के 3 लोगों ने रुपए हड़पे। उद्योग नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

.

इस संबंध में सीकर के उद्योग नगर पुलिस थाने में जगदीश ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उन्होंने रानीसती रोड पर अपना ऑफिस खोल रखा है। दिसंबर 2023 में उनके ऑफिस पर नरपतराम चौहान,जितेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान आए। तीनों ही जोधपुर के खेजड़ला इलाके के रहने वाले हैं। इन्होंने कहा कि ट्रेडिंग (फोरेक्स) में अच्छा प्रॉफिट होगा। तुम्हें हम ट्रेडिंग में बहुत सारा पैसा कमाकर देंगे। आप जो पैसे दोगे उसकी जिम्मेदारी हमारी होगी।

ऐसे में जगदीश ने खुद सहित 20 लोगों के कुल 2 करोड़ उन लोगों को दे दिए। लेकिन इसके बदले में उन्हें कोई भी प्रॉफिट नहीं मिला। जब जगदीश ने उनसे पैसे मांगे तो पहले तो उन्होंने ब्याज सहित पैसे लौटाने की बात कही। लेकिन 2 साल से लगातार आश्वासन देते रहे। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थोड़े दिन पहले जगदीश को पैसे लेने के लिए सीकर में प्रधान जी के जाव के पास बुलवाया गया। तब उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। फिलहाल उद्योग नगर पुलिस थाने के ASI रंगलाल मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments