Friday, May 8, 2026
Homeराज्यदिल्लीजैसलमेर में एयर इंडिया ने दी दस्तक: पहली बार शुरू कर...

जैसलमेर में एयर इंडिया ने दी दस्तक: पहली बार शुरू कर रहे 2 फ्लाइट, दिल्ली के लिए मिलेगी सीधी हवाई सेवा – Jaisalmer News



जैसलमेर में पहली बार एयर इंडिया ने अपनी हवाई सेवाओं के संचालन की घोषणा की है। एयर इंडिया दिल्ली से जैसलमेर के लिए 26 अक्टूबर से 2 फ्लाइट शुरू करने जा रहा है और इसकी ऑनलाइन बुकिंग भी शुक्रवार से शुरू कर दी है।

.

एयरपोर्ट जैसलमेर के निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- एयर इंडिया पहली बार जैसलमेर से जुड़ने जा रहा है ये बढ़िया बात है। इससे पहले इंडिगो ने दिल्ली के लिए 1 अक्टूबर से हवाई सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। अब जैसलमेर में लगातार हवाई सेवाओं के शुरू होने से पर्यटन को काफी फायदा होगा। इससे जैसलमेर में टूरिस्ट ज्यादा तादाद में आएंगे।

26 अक्टूबर से दिल्ली-जैसलमेर 2 फ्लाइट चलेगी भाटिया हॉलीडेज के टूर ऑपरेटर अखिल भाटिया ने बताया- जैसलमेर इस बार कई हवाई सेवाओं से जुड़ने जा रहा है। इसमें पहली बार इंडिगो जे बाद एयर इंडिया ने एंट्री ली है जो अपने आप में बड़ी खुशखबरी है। जैसलमेर से दिल्ली के लिए एयर इंडिया ने 2 फ्लाइट लगातार चलाने की घोषणा की है। अब जैसलमेर से करीब 3 फ्लाइट दिल्ली के लिए मिलेगी जिससे टूरिस्ट को बेहद फायदा होगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।

1 अक्टूबर से पहली फ्लाइट, 26 से दिल्ली-मुंबई-जयपुर की सुविधा एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया कि जैसलमेर से 1 अक्टूबर से इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट चलेगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को इंडिगो मुंबई व जयपुर के लिए फ्लाइट शुरू करेगा। इसके साथ ही 26 को एयर इंडिया की भी फ्लाइट दिल्ली के लिए शुरू होगी। यानी 26 अक्टूबर को जैसलमेर सीधी हवाई सेवाओं के तहत दिल्ली, मुंबई, जयपुर से जुड़ जाएगा।

यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

26 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (AI-0487)

  • दिल्ली से जैसलमेर – रवानगी 07.20 बजे – पहुंच 8.50 बजे
  • जैसलमेर से दिल्ली – रवानगी 9.25 बजे – पहुंच 10.55 बजे

26 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (AI-0489)

  • दिल्ली से जैसलमेर – रवानगी 12.50 बजे – पहुंच 14.20 बजे
  • जैसलमेर से दिल्ली – रवानगी 14.55 बजे – पहुंच 16.25 बजे

1 अक्टूबर से इंडिगो की फ्लाइट

जैसलमेर से तीन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होने जा रही है। इंडिगो कंपनी ने इनका शेड्यूल भी जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए भी हवाई सेवाओं की शुरुआत की जाएगी।

एयरपोर्ट निदेशक प्रमोद मीणा ने बताया- इस साल इंडिगो ने अपना शेड्यूल जारी करने के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। इसमें 1 अक्टूबर से दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो जाएगी। वहीं मुंबई व जयपुर के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 26 अक्टूबर से मुंबई व जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरू होगी।

यह रहेगा फ्लाइट का शेड्यूल

1 अक्टूबर – दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली (6E-6822)

  • दिल्ली से जैसलमेर – रवानगी 11.30 बजे – पहुंच 1 बजे
  • जैसलमेर से दिल्ली – रवानगी 1.30 बजे – पहुंच 2.55 बजे

26 अक्टूबर – मुंबई-जैसलमेर-मुंबई (E-6143)

  • मुंबई से जैसलमेर – रवानगी 8.30 बजे – पहुंच 10.30 बजे
  • जैसलमेर से मुंबई – रवानगी 11 बजे – पहुंच 12.55 बजे

26 अक्टूबर – जयपुर-जैसलमेर-जयपुर (6E-7677)

  • जयपुर से जैसलमेर – रवानगी 9.20 बजे – पहुंच 11.05 बजे
  • जैसलमेर से जयपुर – रवानगी 2.55 बजे – पहुंच 4.25 बजे



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments