Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिहारचाय पीने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर: बक्सर...

चाय पीने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर: बक्सर में 20 फीट तक घसीटा; मौत, परिजनों ने एक घंटे तक किया सड़क जाम – Buxar News



बक्सर में मॉर्निंग वॉक के बाद चाय पीने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने टक्कर मार दी। वृद्ध ट्रक के नीचे फंस गए। चालक उन्हें करीब 20 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ज्योति प्रकाश चौक पर शुक्रवार सुबह हुई। मृतक की पहचान शिववचन

.

घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने बक्सर बायपास मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। वे मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रदर्शनकारी वरिष्ठ अधिकारियों के आने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। समाजसेवी रामजी सिंह ने बताया कि दो घंटे बीतने के बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी रोहतास में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त हैं।

पुलिस ने मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

नगर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकारी मुआवजा दिलाया जाएगा। दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। स्थानीय लोग ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments