Friday, July 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में दुकानदार की हत्या में 5 गिरफ्तार: मां-पत्नी के सामने...

गोरखपुर में दुकानदार की हत्या में 5 गिरफ्तार: मां-पत्नी के सामने चाकू से गोदकर मारा था, लाश रखकर भीड़ ने किया हंगामा – Gorakhpur News




गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई की शाम ट्रैक्टर खड़ा करने के विवाद में दुकानदार अमरनाथ गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे ऋषिकेश की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान मुग्गन प्रसाद, सूरज चौहान, भाने चौहान, शैलेश जायसवाल और गब्बर चौहान के रूप में हुई है। इसमे गब्बर चौहान मुख्य आरोपी है। शव रखकर जाम लगाने की कोशिष मृतक के शव का पोस्टमार्टम बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इस दौरान पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ वह खड़े हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद शव गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के लिए जाते समय परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर हटा दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर रवाना हुए। मां और पत्नी के सामने हत्या की गई गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल टिकरिया में बुधवार की शाम 6 बजे मां और पत्नी के सामने ही किराना दुकानदार की चाकू से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। मां हमलावरों से मिन्नत करती रहीं। बेटे को छोड़ दो। हाथ जोड़ती रहीं। लेकिन, हमलावरों ने उन्हें धक्का देकर किनारे कर दिया। पत्नी भी हमलावरों से पति को बचाने पहुंची। हमलावरों को पकड़ा, लेकिन तब तक ताबड़तोड़ 10 चाकू दुकानदार के सीने में मार दिए। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हमलावर मौके से भाग गए। परिवार घायल दुकानदार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटिल मौके पर पहुंचे। दुकानदार के बेटे से वारदात की जानकारी ली। कुछ ही देर में पुलिस ने चाकू मारने के आरोपी गब्बर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। मामला जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर गुलरिहा के टिकरिया गांव का है। अब विस्तार से पूरा मामला जानिए गिरमिट चौराहा निवासी अमरनाथ गुप्ता (56) किराना दुकानदार थे। परिवार में मां जानकी देवी, पत्नी गुजराती देवी, दो बेटे ऋषिकेश गुप्ता ,शिवम गुप्ता और बेटी प्रिया गुप्ता हैं। उनके घर से सटे ही आरोपी अवधेश चौहान उर्फ गब्बर की जमीन थी। इस जमीन पर दोनों पक्ष दावा कर रहा था। इस जमीन को लेकर पिछले 5 साल से विवाद कोर्ट में चल रहा है। बुधवार शाम अमरनाथ ने उसी जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर गब्बर से कहासुनी शुरू हो गई। गब्बर ने जमीन को अपना बताकर ट्रैक्टर खड़ा करने से मना किया। विवाद बढ़ने पर अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान ने चाकू से अमरनाथ पर हमला कर दिया। गब्बर ने अमरनाथ के सीने और पेट में चाकू से करीब 10 वार कर दिए। उस समय अमरनाथ गुप्ता की मां जानकी देवी मौके पर ही थीं। उन्होंने विवाद रोकने की कोशिश की। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। वह भी चोटिल हो गईं। बेटे पर हमला होते देखकर वह चीख-चीखकर रोने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पत्नी गुजराती देवी भी दुकान से बाहर निकल आईं। हमलावरों से मिन्नत की। तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बेटे ने बताया-पापा घर के बाहर बैठे थे, इसी बीच हमला हुआ अमरनाथ गुप्ता के बड़े बेटे ऋषिकेश गुप्ता ने बताया कि, अवधेश ने जमीन के विवाद में हमारे पिता पर धारदार हथियार से कई बार वार किया। जानलेवा हमला किया और हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि इसमें मुकुंद चौहान, अनिकेत सूरत, भाने, शैलेश जायसवाल और अन्य लोग शामिल थे। शाम 6 बजे पिता घर के बाहर बैठे थे। तभी अचानक ये लोग आकर हमला कर दिए। बचाव करने आई 85 साल की दादी पर भी हमला किया गया। जिससे उन्हें कई जगह गंभीर चोटें लगी हैं। अमरनाथ के वकील ने बताया कि आरोपी जबरजस्ती पीड़ितों की जमीन में निर्माण करवा रहा था। जिस पर कोर्ट का स्टे भी था। इसी बात को लेकर पिछले 3-4 महीने से विवाद चल रहा था। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत 5 को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments