Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबिहारगैंग रेप का आरोपी किशोर पकड़ाया; यज्ञ के दौरान दुष्कर्म: समस्तीपुर...

गैंग रेप का आरोपी किशोर पकड़ाया; यज्ञ के दौरान दुष्कर्म: समस्तीपुर SP का कल मुकेश सहनी करेंगे घेराव; लड़की को उठा ले गए थे बदमाश – Samastipur News


समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में 25 अप्रैल को यज्ञ के दौरान किशोरी (14) से गैंग रेप हुआ था। इस मामले में मुख्य आरोपी किशोर (16) को महिला थाने की पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया है।

.

बता दें कि इस रेप कांड में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी 10 जून को समस्तीपुर में एसपी का घेराव करने वाले हैं। कल मुकेश सहनी समस्तीपुर आएंगे, क्योंकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

घेराव को लेकर पार्टी की ओर से भव्य तैयारी की गई है। सदर डीएसपी 2 विजय महतो ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान और साक्ष्य के आधार पर एसपी अशोक मिश्रा ने आरोपी की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया था। इसके बाद किशोर को पकड़ा गया है। लड़का नाबालिग है, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव में पिछले दिनों सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया था। यज्ञ के दौरान बदमाश लड़की को उठा कर ले गए थे और दुष्कर्म किया था। इस मामले में यज्ञ के मुख्य संचालक के बेटे समेत तीन लोगों पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज मुकेश सहनी ने संवाददाता सम्मेलन कर एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

महिला थाना में केस दर्ज हुआ है।

मुकेश सहनी भी कल धरना में होंगे शामिल

गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी का नेतृत्व में एसपी के घेराव कार्यक्रम का आयोजन 10 जून को किया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद कार्यक्रम किया जाएगा। क्योंकि इस मामले में अभी भी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

वीआईपी पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि पार्टी की ओर से लगातार इस मामले को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलन के कारण पुलिस सक्रिय हुई और एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। अभी भी इस मामले में निष्क्रियता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई अभी बची हुई है, जिस कारण सामान्य तरीके से धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें मुकेश साहनी भी शामिल होंगे।

एसपी के समाज से आरोपी

एक महीने पहले मुकेश सहनी ने कहा कि आरोपी एसपी के समाज से आते हैं, इसलिए उनसे पैसा लेकर उन्हें बचा रहे हैं। आरोपों के बाद एसपी मिश्रा ने कहा कि पूर्व मंत्री ने सुरक्षा गार्ड की मांग की थी, जब उन्हें गार्ड नहीं मिला तो वे बेबुनियाद आरोप लगाने लगे।

मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा था कि समस्तीपुर पुलिस आखिर आरोपियों को पकड़ने में क्यों असमर्थ है।

उन्होंने कहा कि जब पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पुलिस की कलई खोली, तब पुलिस अधीक्षक कह रहे हैं कि वीआईपी प्रमुख सुरक्षा गार्ड की मांग की थी, जब नहीं दिया गया तो वे अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अगर सुरक्षा गार्ड की मांग करनी होती तो पुलिस महानिदेशक से की जाती।

देव ज्योति बोले- बड़ी मुश्किल से FIR भी दर्ज हुई थी

देव ज्योति ने कहा कि एसपी के झूठ बोल रहे हैं। पार्टी प्रमुख की एसपी से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 25 तारीख को गैंगरेप हुआ था। तीन लोगों ने गलत किया था। उसके अगले दिन 26 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। केस दर्ज कराने के लिए भी बहुत परेशानी हुई थी। उस समय कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments