Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानकुचामन में व्यापारी रुलानिया हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस 500KM...

कुचामन में व्यापारी रुलानिया हत्याकांड में 7 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस 500KM तक के CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची – Kuchaman City News


कुचामन में व्यापारी रमेश रुलानिया की जिम में हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कुचामन में व्यापारी रमेश रुलानिया की जिम में हत्या के मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली है। पुलिस टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंची।

.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर अपराध की साजिश रचने और मुख्य आरोपियों को सहयोग देने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली है।

डीडवाना एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि मृतक व्यापारी द्वारा फिरौती की राशि देने से इनकार करने पर आरोपियों ने यह साजिश रची थी। उनका उद्देश्य अन्य व्यापारियों में फिरौती के लिए भय पैदा करना था। मंगलवार को जिम में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में कुचामन शहर पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच के दौरान लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने करीब 500 किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद यह सफलता मिली है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कुचामन के खान मोहल्ला निवासी शफीक खान (58), बालूखेड़ा बोरावड़ निवासी किशन लाल गुर्जर (22), रेटा, मौजमाबाद निवासी रामकेश गुर्जर (22), खेड़ी सुवा, मौजमाबाद निवासी रामसिंह (20), जोला, बरोनी निवासी खुशीराम (25), जोला, बरोनी निवासी दिनेश चौधरी (25) और करणी कॉलोनी बोरावड़ पवन चारण (27) शामिल हैं।

ये सभी आरोपी साजिश में शामिल होने और मुख्य आरोपियों का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।

पुलिस टीम ये रहे शामिल

इस कार्रवाई में एएसपी नेमीचंद खारिया, डिप्टी एसपी अरविंद बिश्नोई, सीआई सतपाल सिंह सहित जिला पुलिस डीडवाना-कुचामन, जिला पुलिस नागौर, जिला पुलिस अजमेर, जिला पुलिस टॉक और एजीटीएफ जयपुर का सहयोग रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments