अमित यादव (सौरभ)| कासगंज3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कासगंज जनपद की कोतवाली सोरों क्षेत्र में बीती देर रात एक किसान को साँप ने काट लिया। परिजनों द्वारा किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
आको बतादे मृतक की पहचान 41 वर्षीय पप्पू पुत्र श्रीराम के रूप में हुई है, जो सोरों कोतवाली क्षेत्र के पटना गाँव का निवासी था। परिजनों के अनुसार, पप्पू बीती देर रात लघुशंका के लिए घर के बाहर खेत में गया था। खेत में धान की क्यारी के पास साँप ने उसके हाथ में काट लिया।

घटना के बाद परिजनों ने पप्पू को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं किसान की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। और पुलिस ने मृतक के शव को पीएम को मामले आगे की कार्रवाई शुरू करदी है।
मृतक पप्पू अपने पीछे पत्नी गंगाश्री और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके दो पुत्र 16 वर्षीय मोहित और 14 वर्षीय शिवम तथा एक 10 वर्षीय पुत्री शिवानी हैं।

