Friday, July 3, 2026
Homeराज्यबिहारऔरंगाबाद में सड़क हादसे में भतीजे की मौत: चाचा की हालत...

औरंगाबाद में सड़क हादसे में भतीजे की मौत: चाचा की हालत गंभीर; शादी समारोह से दोनों घर लौट रहे थे, बोलेरो ने मारी टक्कर – Aurangabad (Bihar) News


औरंगाबाद में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा की हालत गंभीर बनी हुई है। शादी समारोह से घर लौटते समय हादसा हुआ है। घटना रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव के पास की है।

.

हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने एनएच-139 को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निशा कुमारी मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। इस दौरान करीब 2 घंटे तक रोड जाम रहा है।

जाम की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान गौरा मुंशी बिगहा निवासी अजीत कुमार मेहता(32) के तौर पर हुई है। घायल गुड्‌डू मेहता(30) ने बताया कि भतीजे के साथ ममेरे भाई की शादी में बालूगंज चंदा गया था।

QuoteImage

शादी में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। गाड़ी अजित चला रहा था। रास्ते में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी पलट गई। अजीत बाईं की ओर गिरा और मैं दाहिने तरफ। पीछे से आ रही हाइवा ने अजीत कौ रौंद दिया।

QuoteImage

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक अजीत को दो बेटियां हैं। एक की उम्र 8 साल और दूसरी की 3 साल है। गांव में रहकर खेती करता था। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments