Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानएनएच 56 पर सड़क हादसा: अज्ञात कार चालक ने बाइक को...

एनएच 56 पर सड़क हादसा: अज्ञात कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी घायल, मृतक का शव मोर्चरी में रखा – Banswara News



जिले के दाहोद रोड पर शहर से करीब 12 किमी दूर सागडौद गांव में हाइवे पर सोमवार देर शाम को एक बाइक सवार को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और पीछे बैठी महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी थे।

.

दोनों पति पत्नी बड़ोदिया कस्बे में अपने रिश्तेदार के वहां गए थे वहां से आने घर बांसवाड़ा इंदिरा कॉलोनी लौट रहे थे, तब यह हादसा हुआ। मृतक इंदिरा कॉलोनी निवासी राशिद पुत्र बशीर खान उम्र 50 साल बताया गया। उसकी पत्नी अकीदा गंभीर घायल हुई है। हादसे के वक्त कार चालक तो फरार हो गया लेकिन मौके से गुजर रहे लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को कॉल किया और घायलों की मदद को दौड़े। दोनों को तत्काल बांसवाड़ा एमजी अस्पताल पहुंचाया। जहां राशिद को मृत घोषित कर दिया और आकीदा का इलाज चल रहा है। परिजन भी सूचना पर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देने पर वो भी पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। अब कल सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments