Tuesday, May 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशउमरिया में वन रक्षक पर खनन माफिया का हमला: सिर में...

उमरिया में वन रक्षक पर खनन माफिया का हमला: सिर में गंभीर चोट, 5 टांके लगे; 6 पर केस दर्ज – Umaria News


थाने पहुंचा घायल वन रक्षक रमाशंकर चौधरी।

उमरिया जिले में खनन माफियाओं ने वन टीम पर हमला किया, जिसमें वन रक्षक रमाशंकर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में पांच टांके आए हैं। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

.

यह घटना उमरिया के सामान्य वन मंडल के चंदिया वन परिक्षेत्र में सलैया गांव के पास तिराहे पर हुई। वन टीम अवैध रूप से रेत लादकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास कर रही थी।

इसी दौरान खनन माफियाओं ने वन रक्षक रमाशंकर चौधरी पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके सिर पर डंडे से वार किया और उनका मोबाइल भी छीन लिया। घायल वन रक्षक को तत्काल चंदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल वन रक्षक रमाशंकर चौधरी।

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

रमाशंकर चौधरी ने अपनी शिकायत में सत्येन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, समी सिंह, आसू सिंह, निरंजन सिंह और राहुल सिंह सहित छह लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वन टीम में रमाशंकर चौधरी के साथ वनरक्षक मनोज प्रधान, डिप्टी रेंजर मिलन सिंह और सुरक्षा श्रमिक बिहारी व हीरा सिंह भी शामिल थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments