Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यबिहारइंडो-नेपाल बॉर्डर से दो चीनी नागरिक अरेस्ट: मोबाइल में भारत विरोधी...

इंडो-नेपाल बॉर्डर से दो चीनी नागरिक अरेस्ट: मोबाइल में भारत विरोधी 50 से अधिक वीडियो मिले; मधुबनी में सीमा की फोटोग्राफी करते धराए – Madhubani News



मधुबनी के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर एसएसबी की 48वीं बटालियन ने 284/35 के पास से दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों सीमा क्षेत्र में कैमरे से तस्वीरें ले रहे थे। पूछताछ के दौरान उनके पास न तो पासपोर्ट मिला और न ही वीजा।

.

दोनों से संवाद में कठिनाई हो रही है। एक व्यक्ति केवल चीनी भाषा बोल रहा है, जबकि दूसरा टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनके यात्रा दस्तावेज किसी होटल में हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। भाषा की समस्या के कारण अनुवादक और भाषा विशेषज्ञ को बुलाया गया है।

नेपाल से भारत में घुसने के प्रयास में थे दोनों

दोनों कि पहचान वू हेलोंग (38), पिता का नाम शेन जहोंग मिंग है। वह हेलोंग जियांग डालियान सिटी के लियाओनिंग प्रांत का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला है कि वू हेलोंग विगत 14 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर काठमांडू पहुंचा। उसके पास 11/06/2025 तक का वैध वीजा है, जिसका विस्तार 11/7/2025 तक की अवधि के लिए किया गया है। काठमांडू और पोखरा घूमने के बाद वह 26 मई को जनकपुर पहुंचा और ‘मिथिला चिरायु’ होटल में ठहरा था।

उसने बताया कि वह वू हेलोंग चीन में एक रेस्टोरेन्ट चलाता था जो दो साल पहले बन्द हो गया। अब वह सोशल मीडिया पर वीडियो ब्लॉगिंग के क्षेत्र में काम कर रहा है। वहीं दूसरे की पहचान शेंग जुन योंग के रूप में हुई है। वह पिछले 27 फरवरी को शंघाई से काठमांडू चेंगदू हवाईअड्डे से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए पहुंचा था।

उसके पास पर्यटक वीजा है, जिसकी वैधता 27/05/25 तक थी, किन्तु उसका समय विस्तार पुनः 26/06/2025 तक किया गया। वह इससे पहले भी 27/03/2024 से 29/05/2024 तक नेपाल घूम चुका था. वह अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने नेपाल आया था। इसके बाद वह भारत में प्रवेश करने की जुगत में था।

खालिस्तान समर्थक 50 से ज्यादा वीडियो मिले

वू हेलोंग के फोन में भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक 50 से ज्यादा वीडियो मिले हैं, जो इंटरनेट से डाऊनलोड किये गए। हालांकि इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि उसने इन वीडियो को अपने किसी सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया हो। ये सारे वीडियो विगत 7 मई के बाद डाउनलोड किये गए हैं। वू हेलोंग के अनुसार, उसने इन सब वीडियो को इसलिए डाउनलोड किया था ताकि आगे आने वाले समय में अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट कर उसके व्यू और फॉलोवर्स को बढ़ा सके।

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में धराए दोनों

मधुबनी के एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि हरलाखी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया। उनके पास कोई वैध यात्रा दस्तावेज नहीं मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। बता दें कि हाल की घटनाओं के मद्देनजर बॉर्डर पर सुरक्षा और जांच व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। दोनों की पहचान, उनके मकसद और गतिविधियों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों की मदद भी ली जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments