Sunday, June 28, 2026
Homeफूडआयरन-कैल्शियम से भरपूर, जानें टेस्टी और हेल्दी रागी इडली की रेसिपी

आयरन-कैल्शियम से भरपूर, जानें टेस्टी और हेल्दी रागी इडली की रेसिपी


Last Updated:

Ragi Idli Recipe: आमतौर पर इडली बनाने के लिए चावल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन यदि टेस्ट के साथ हेल्दी इडली आप खाना चाहते हैं, तो राइस की जगह रागी यूज करें. यहां आप रागी इडली बनाने की विधि और फायदों के बारे में जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी खाना खाना आसान नहीं रह गया है. ऐसे में रागी एक ऐसा सुपरफूड है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है. रागी में कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में ये वजन कम करने में मदद करता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अच्छा विकल्प माना जाता है. अगर आप पौष्टिक और हल्का नाश्ता चाहते हैं, तो रागी इडली और गर्मागर्म सांभर बेहतरीन कॉम्बिनेशन हो सकता है.

रागी प्राकृतिक रूप से ग्लूटेन-फ्री होती है, इसलिए यह पाचन के लिए अच्छी मानी जाती है. इसमें दूध से भी अधिक कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चों और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसके अलावा रागी में मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ब्लड शुगर भी तेजी से नहीं बढ़ता. यही वजह है कि रागी इडली हेल्दी नाश्ते के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है.

रागी इडली बनाने की आसान विधि

सामाग्री
– 1 कप रागी का आटा
– 1 कप इडली चावल
– आधा कप उड़द दाल
– आधा चम्मच मेथी दाना
– स्वादानुसार नमक लें.

विधि

  • सबसे पहले उड़द दाल और मेथी दाने को एक बर्तन में तथा चावल को अलग बर्तन में 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को मुलायम पीस लें और चावल को थोड़ा दरदरा पीसें. अब दोनों मिश्रण में रागी का आटा और नमक मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • इस बैटर को ढककर 8 से 10 घंटे या पूरी रात गर्म जगह पर रखें ताकि यह अच्छी तरह फूल जाए. इसके बाद इडली स्टैंड में हल्का तेल लगाकर बैटर भरें और 10 से 12 मिनट तक भाप में पकाएं. नरम और स्वादिष्ट रागी इडली तैयार है.

सांभर की रेसिपी
सामाग्री
सांभर के लिए आधा कप अरहर दाल, सहजन, कद्दू, गाजर, बैंगन और प्याज जैसी सब्जियां लें. साथ ही इमली का गूदा, सांभर मसाला, राई, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग की जरूरत होगी.

विधि
सबसे पहले दाल को हल्दी और नमक के साथ प्रेशर कुकर में अच्छी तरह पका लें. दूसरी तरफ सब्जियों को थोड़ा पानी और नमक डालकर नरम होने तक पकाएं. अब इसमें पकी हुई दाल, इमली का गूदा और सांभर मसाला डालकर 5 से 7 मिनट तक उबालें. आखिर में राई, हींग, करी पत्ता और लाल मिर्च का तड़का लगाकर सांभर तैयार करें.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments