Friday, May 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशआंधी-तूफान से 12 गांवों की केला फसल खराब: बुरहानपुर में सर्वे...

आंधी-तूफान से 12 गांवों की केला फसल खराब: बुरहानपुर में सर्वे दल गठित, किसानों को मिलेगा मुआवजा; सांसद-विधायक ने किया दौरा – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी और बारिश ने केला किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। रायगांव, बक्खारी, शाहपुर, निंबोला समेत 12 से अधिक गांवों में केला फसल पूरी तरह से जमींदोज हो गई है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कलेक्टर से फोन पर बात

.

बुधवार से ही दल ने खेतों में सर्वे शुरू कर दिया है। भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने जीपीएस सिस्टम से सर्वे कराने की मांग की है।

सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को फसल के नुकसान की जानकारी दी है। विधायक अर्चना चिटनिस ने रायगांव, नीमगांव, फोपनार, बक्खारी, खामनी और शाहपुर सहित अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से आरबीसी नियम 6-4 के तहत किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की बात कही।

दौरे के दौरान एसडीएम पल्लवी पुराणिक, तहसीलदार नितिन चौहान, गोविंद सिंह रावत और भाजपा नेता मौजूद रहे। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है।

सांसद और विधायक ने गांव में पहुंचकर दौरा किया।

आंधी तूफान की वजह से केलों की फसल को काफी नुकसान हो गया।

आंधी तूफान की वजह से केलों की फसल को काफी नुकसान हो गया।

फसल इस तरह से बिखरकर पूरी तबाह हो गई।

फसल इस तरह से बिखरकर पूरी तबाह हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments