अलवर में शुक्रवार रात हुई तेज बारिश ने नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। रात करीब 8:15 बजे शुरू हुई बारिश करीब 1 घंटे तक जारी रही। जिसके बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं। जिला अस्पताल के मुख्य गेट और सामने की सड़क पर पानी भर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। अंबेडकर सर्किल, अशोका टॉकीज रोड, जिला अस्पताल और नांगली सर्किल सहित कई इलाकों में जलभराव की स्थिति रही। नांगली सर्किल की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर करीब एक फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देखे बारिश से जुड़ी 3 PHOTOS ड्रेनेज सिस्टम के दावो की खुली पोल स्थानीय निवासी तिलक राज शर्मा ने कहा कि नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी निकासी नहीं पा रहा और सड़कों पर भर जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित नजर आती है। शुक्रवार दोपहर तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन शाम को अचानक वेदर बदल गया और रात में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Source link

