Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानअलवर में डॉक्टर ने सुसाइड किया: पत्नी से चल रहा था...

अलवर में डॉक्टर ने सुसाइड किया: पत्नी से चल रहा था झगड़ा, दोनों एक-दूसरे के ​खिलाफ दर्ज करवा चुके मामला – Alwar News



डॉ सुमित मित्तल व उनकी पत्नी सीमा।

अलवर में एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर और उसकी पत्नी का आपस में विवाद चल रहा था।

.

मामला शहर के सदर थान क्षेत्र में शालीमार के पास गांधी नगर का है। पुलिस को शुक्रवार दोपहर 2 बजे सूचना मिली थी कि मनो चिकित्सक डॉ. सुमित मित्तल ने सुसाइड कर लिया है।

पत्नी पहले धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा चुकी

शिवाजी पार्क साहबजोड़ा में डॉक्टर का खुद का विश्वास नाम से अस्पताल है। डॉक्टर का पत्नी से कई साल से विवाद था। दाेनों पहले एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी करा चुके थे। अब सुसाइड के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी है। डॉक्टर की पत्नी स्कीम दो के मकान में रहती है।

डॉक्टर की पत्नी सीमा ने करीब एक साल पहले पति सुमित के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था। पत्नी का कहना था कि पति ने धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते से 32 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। जबकि उसी समय डॉक्टर पति ने सारे आरोप खारिज किए थे। इससे पहले 21 अप्रेल 2023 को पति सुमित मित्तल की ओर से मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

उस समय 20 अप्रैल 2013 को पति ने मेरा मोबाइल छीन लिया। जल्दबाजी में उनका फोन मेरे पास आ गया था। इसके बाद पति सुमति मित्तल ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन 32 लाख रुपए भाई व अन्य परिजनों के खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह रिपोर्ट दी थी।

पति ने खारिज किए आरोप

उसी समय महिला के पति डॉ सुमित मित्तल ने कहा था कि सरासर झूठे हैं और निराधार आरोप हैं। इससे जुड़ा मामला कोर्ट में विचाराधीन है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments