Saturday, May 9, 2026
Homeफूडअमिताभ बच्चन की पसंदीदा है ये मिठाई, बर्थडे पर परिवार संग काटते...

अमिताभ बच्चन की पसंदीदा है ये मिठाई, बर्थडे पर परिवार संग काटते हैं मिल्क केक


Last Updated:

Milk Cake Recepie: मिल्क केक दिवाली पर घर में आसानी से बनता है, इसमें दूध, सिट्रिक एसिड, चीनी, घी, इलायची और पिस्ता लगता है. अमिताभ बच्चन भी अपने बर्थडे में मिल्क केक काटते हैं.

दिवाली में इस बार आप घर का बना मिठाई खाना चाहते हैं, तो मिल्क केक ट्राई कर सकते हैं. दरअसल, मिल्क केक की खासियत यह है कि यह घर में तुरंत बनकर तैयार होता है. इसमे मात्र दूध, विनेगर और चार चम्मच चीनी व घी. बस इन्हीं सब चीजों की जरूरत पड़ती है. इससे अधिक और कुछ नहीं, अमिताभ बच्चन भी अपने बर्थडे में मिल्क केक काटते हैं. क्योंकि, इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है और उसमें अधिक चीनी खोवा इन सब चीज की जरूरत नहीं पड़ती है.

h

इसके लिए सबसे पहले आपको 3 केजी दूध लेने की जरूरत है. अगर आपको अधिक बनाना है तो आप 5 केजी ले सकते हैं. दूध लेने के बाद एक पतीले में इसको चढ़ा दें और जब तक की रबड़ी की तरह थोड़ा गाढ़ा ना हो जाए. तब तक चलाते रहे. ध्यान रहे पूरा गाढ़ा नहीं करना है. मतलब कि जितना दूध है उसका 60% सुखा देना है.

b

जब यह 60 % पूरा सुख जाए, तो उसमें आपको सिट्रिक एसिड डालना है. ध्यान रहे नींबू या विनेगर का प्रयोग ना करें. वरना मिठाई में खट्टापन आ जाएगा और खाने में बिल्कुल भी स्वाद नहीं आएगी. इसीलिए बाजार में सिट्रिक मिलता है और काफी सस्ता होता है, आप उसे लेकर आ जाइए.

g

इसके बाद कम से कम 2 चम्मच सिट्रिक एसिड डाल दीजिए. अब दिखेगा की दूध जो है वह धीरे-धीरे फटना शुरू हो गया है, लेकिन चुकी वह रबड़ी जैसा है. इसीलिए वह पूरा फटेगा नहीं. बल्कि एकदम दानेदार और एकदम गाढ़ा रहेगा मलाई की तरह. आपको लगेगा कि एकदम रबड़ी ही है.

g

इसके बाद फिर थोड़ा सा चलाना है और इसमें आपको कम से कम 2-3 चम्मच चीनी डाल देना है. थोड़ा सा इलायची और पिस्ता पाउडर भी डाल सकते हैं. डालकर एक बार फिर से चलाना है. आप देखेंगे हल्का-हल्का यह गोल्डन ब्राउन हो रहा है. आप चाहे तो थोड़ा सा केसर भी डाल सकते हैं.

h

इसके बाद आपको इसको किसी केक बॉक्स में डाल देना है. अगर अल्युमिनियम का है. वह तो और भी अच्छा है, जिसमें आप केक बेक करते हैं. बिल्कुल उसी में आपको इसे डालकर बंद कर दे डब्बे को अच्छे से और इस डब्बे ऊपर एक रजाई या फिर कुछ मोटा कपड़ा से ढककर कम से कम 10 घंटे के लिए छोड़ दे.

g

10 घंटे के बाद इसको इनका पूरा रेस्ट मिल गया होगा और यह पूरी तरह सेट हो जाएगा. फिर आप इसे केक की तरह एकदम बाहर निकाले और स्लाइस में काट ले. अब जैसा स्लाइस चाहते हैं छोटा, बड़ा या लंबा अपने अनुसार आप काट सकते हैं और इसे आराम से 1 मिनट तक स्टोर करके रख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

अमिताभ बच्चन की पसंदीदा है ये मिठाई, बर्थडे पर परिवार संग काटते हैं मिल्क केक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments