Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअनूपपुर पुलिस ने तस्करों से पांच पशुओं को छुड़ाया: पिकअप में...

अनूपपुर पुलिस ने तस्करों से पांच पशुओं को छुड़ाया: पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जा रहे थे; चालक फरार – Anuppur News



अनूपपुर जिले की वेंकट नगर पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक पिकअप वाहन जब्त किया है। इस वाहन में पांच पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने इन पशुओं को तस्करों से छुड़ाया और वाहन चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत माम

.

पुलिस गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के वरघाट से खालबहरा होते हुए एक पिकअप में भैंसे लादकर लाए जा रहे हैं। इसी सूचना पर ग्राम मुण्डा में पुलिस ने रेड कार्रवाई की।

चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया

पुलिस की गाड़ी देखकर पिकअप चालक ने वाहन को रास्ते में रिवर्स किया और तेजी से खालबहरा आंगनबाड़ी के पास एक दीवार से सटाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

पिकअप क्रमांक MP19ZL5329 में भैंसे और भैंसों को क्रूरतापूर्वक सींग से पैर बांधकर और रस्सी से कसकर भरा गया था, जिससे उन्हें हिलने-डुलने और सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments