Last Updated:
Share Market Instruction : आप भी शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं तो अगला सप्ताह काफी इवेंटफुल रहने वाला है. इस दौरान 100 से ज्यादा कंपनियों की बोर्ड बैठक होगी तो 8 से ज्यादा कंपनियां अपने डिविडेंड का ऐलान कर सकती हैं. इसके अलावा कई सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं.
शेयर बाजार में अगले हफ्ते कई कंपनियों के नतीजे आने वाले हैं.
नई दिल्ली. शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बीता सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन अगले हफ्ते से काफी उम्मीदें हैं. 13 जुलाई से शुरू होने वाला अगला कारोबारी सप्ताह 18 जुलाई तक एक्शन से भरपूर रहने वाला है. इस दौरान 100 से ज्यादा कंपनियों के बोर्ड की बैठक होने वाली है. साथ ही अगले सप्ताह दर्जनों कंपनियों के तिमाही नतीजे भी सामने आएंगे. इतना ही नहीं 8 कंपनियां अपने डिविडेंड का भी ऐलान करने वाली हैं. इतने सारे इवेंट की वजह से अगले सप्ताह निवेशकों को भी अपनी रणनीति अलग तरह से बनानी होगी.
शेयर बाजार के एक्सपर्ट का कहना है कि 13 से 18 जुलाई वाले सप्ताह में आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर की तमाम कंपनियां अपने नतीजे पेश करने वाली हैं. इसमें रिलायंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक जैसी ब्लूचिप कंपनियां भी शामिल हैं. जाहिर है कि बाजार की इन बड़ी कंपनियों के तिमाही रिजल्ट सामने आने की वजह से निवेशकों पर भी काफी दबाव रहेगा. उनके सेंटिमेंट पर इसका असर पड़ा तो बाजार में गिरावट या उछाल भी देखने को मिल सकता है.
कई कंपनियां देंगी लाभांश
शेयर बाजार के इवेंट में अगले सप्ताह डिविडेंड भी शामिल है. एचसीएल टेक 13 जुलाई को जून के नतीजे जारी करने के साथ ही लाभांश पर भी फैसला कर सकती है. इसके अलावा खजांची ज्वैलर्स भी अपने निवेशकों को लाभांश बांटने पर विचार कर सकती है. इसके अलावा 14 जुलाई को धामपुर बायो ऑर्गेनिक की बोर्ड बैठक में भी लाभांश पर फैसला किया जा सकता है. 15 जुलाई को भी एंजेल वन और सॉल्वस इंडिया जैसी कंपनियां अपने अंतरिम लाभांश पर फैसला कर सकती हैं. 16 जुलाई को डीबी कॉर्प, मेनन बियरिंग और विप्रो जैसी कंपिनयां डिविडेंड का ऐलान कर सकती हैं.
इन कंपिनयों के आने वाले हैं नतीजे
- 13 जुलाई : Nuvoco Vistas Corporation चालू वित्तवर्ष की पहली तिमही के नतीजे जारी करेगी.
- 14 जुलाई: Aditya Birla Money, Jindal Saw, L&T Technology Services और Tata Elxsi जून तिमाही के नतीजे जारी करने वाली हैं.
- 15 जुलाई : Angel One, GTPL Hathway, HDFC Asset Management Company, ICICI Lombard General Insurance Company, Mangalore Refinery and Petrochemicals और Union Bank of India के तिमाही नतीजे सामने आएंगे.
- 16 जुलाई : Bharat Heavy Electricals (BHEL), ITC Hotels, Jio Financial Services, Muthoot Capital Services, Polycab India, South Indian Bank, Tech Mahindra और Wipro जैसी दिक्कत कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे सामने आएंगे.
- 17 जुलाई : Federal Bank, Havells India, JSW Steel, RBL Bank, Reliance Industries और Tata Technologies जैसी कंपिनयां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी.
- 18 जुलाई : इस दिन बैंकिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनियां अपने नतीजे जारी करेंगी, जिसमें Axis Bank, Can Fin Homes, HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank और Yes Bank शामिल हैं.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

