Thursday, July 2, 2026
HomeदेशWeather News: सड़कों पर छाएगा अंधेरा, कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग,...

Weather News: सड़कों पर छाएगा अंधेरा, कड़ाके की ठंड से कांपेंगे लोग, यहां IMD का अलर्ट, खूब होगी बारिश


Last Updated:

Weather News: मानसून के बाद कड़ाके की ठंड की बारी है. उत्तर भारत में फिलहाल सुबह-शाम की सर्दी चल रही है. लेकिन, मौसम विभाग कड़ाके की ठंडी का अलर्ट आ गया है. ताजा अपडेट के अनुसार, मध्य भारत के 4 राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है. वहीं, तामिलनाडु और केरल में अगले तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

आज कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather News: सर्दी की शुरुआत हो चुकी है. अक्टूबर में बारिश की वजह से सुबह-शाम वाली सर्दी की शुरुआत जल्द ही हो गई थी. हालांकि, देश के कुछ हिस्सों कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत यानी कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड औऱ उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से कड़ाके की ठंड प्रकोप में है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं, दक्षिण भारत में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. तामिलनाडु और केरल में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत के कई हिस्से कड़ाके की चपेट में आ चुके हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने का अनुमान है. कानपुर (UP) में 8.0°C, पुलबनी (ओडिशा) में 8.2°C, सीकर (राजस्थान) में 6.0°C और जलगांव (महाराष्ट्र) में 9.5°C तापमान पहुंच गया. वहीं, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के साथ-साथ ओडिशा और झारखंड शीतलहर का असर पड़ा है. हालांकि, पूर्वी राज्यों में शीतलहर की चेतावनी नहीं जारी की गई. वहीं, पंजाब और हरियाणा भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है. गुरुदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमशः 3.4 और 3.5 दर्ज किया गया.

एमपी और छत्तीसगढ़ में कितना तापमान

मध्य प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में ठंड समान तीव्रता के साथ फैली है. कई जिलों में गंभीर शीतलहर दर्ज की गई है. प्रमुख स्थानों के तापमान इस प्रकार हैं- इंदौर 8.2°C ( सामान्य से 7 डिग्री कम), शिवपुरी 8°C (सामान्य से 6 डिग्री कम), नौगांव 8°C (सामान्य से 7 डिग्री कम), जबलपुर 9.4°C (सामान्य से 5 डिग्री कम), रीवा 8.8°C (सामान्य से 6 डिग्री कम) और खंडवा 11°C (सामान्य से 5 डिग्री कम). वहीं, छत्तीसगढ़ में भी उत्तर से दक्षिण तक ठंड का व्यापक प्रभाव है. रायपुर 13°C (सामान्य से 4.5 डिग्री कम), दुर्ग 10°C (सामान्य से 7° डिग्री कम), अंबिकापुर 7°C (सामान्य से 6 डिग्री कम), पेंड्रा 10°C (सामान्य से 4.2 डिग्री कम) रिकॉर्ड किए गए. इससे साफ पता चलता है कि दोनों राज्यों के साथ पड़ोसी राज्यों में भी शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तराखंड और हिमाचल में होगी बर्फबारी

पहाड़ों पर मौसम खराब होने वाला है. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग शुक्रवार को अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि टूरिस्ट प्लेसों पर खासकर लाहौल स्पीति कुल्लू-मनाली में भारी बर्फ गिरने की संभावना है.

authorimg

Deep Raj Deepak

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

सड़कों पर छाएगा अंधेरा, ठंड से कांपेंगे लोग, यहां IMD का अलर्ट, खूब होगी बारिश



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments