प्रतीकात्मक फोटो
जिन उम्मीदवारों को UP NEET UG 2025 के सीट अलॉटमेंट के रिजल्ट का इंतजार था, उनके लिए यह बहुत बड़ी खबर है। आज पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट के लिए नतीजे घोषित होने वाले हैं। उत्तर प्रदेश का चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) आज कुछ ही समय में उत्तर प्रदेश नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यूजी (UP NEET UG) काउंसलिंग 2025 में 85% स्टेट कोटे की सीटों के लिए पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट के लिए रिजल्ट घोषित करेगा। जिन उम्मीदवारों को इस रिजल्ट का इंतजार था वो सभी आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार कैसे कर सकते हैं रिजल्ट चेक?
- सबसे पहले उम्मीदवार को upneet.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर उन्हें UP NEET UG 2025 Round 1 Seat Allotment Result पर क्लिक करना होगा।
- इतना करने के बाद उन्हें लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को सीट अलॉटमेंट का स्टेटस स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
- उम्मीदवार भविष्य के लिए उसे डाउनलोड करके प्रिंट निकलवा सकते हैं।
आपको बता दें कि अगर कोई उम्मीदवार जो पहले राउंड में सीट अलॉट होने के बाद नाम वापस लेना चाहता है तो उसे उसे अपना इस्तीफा देना होगा और यह काम दूसरे राउंड के लिए विकल्प भरने के लिए विंडो खुलने से पहले करना होगा। जो उम्मीदवार फ्री एग्जिट डेडलाइन से पहले रिजाइन कर देंगे, उन्हें उनकी सिक्योरिटी मनी वापस मिल जाएगी। सरकारी कॉलेज आवंटित छात्रों को प्रवेश शुल्क को छोड़कर सभी जमा राशि वापस कर दी जाएगी, जबकि निजी कॉलेज आवंटित छात्रों को ट्यूशन शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीख आ गई, वोटिंग के अगले दिन ही होगी काउंटिंग
साउथ वेस्टर्न रेलवे में अपरेंटिस पदों पर भर्ती, जान लें कौन कर सकता है अप्लाई

