Thursday, June 11, 2026
Homeटेक्नोलॉजीTecno ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला धांसू गेमिंग फोन, जानें कीमत

Tecno ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला धांसू गेमिंग फोन, जानें कीमत


Tecno ने भारत में 8000mAh बैटरी वाला एक और गेमिंग फोन लॉन्च कर दिया है। टेक्नो का यह गेमिंग फोन एक्टिव मैट्रिक्स डिस्प्ले के साथ आता है, जैसा नथिंग के फोन में देखने को मिलता है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Pova 7 का अपग्रेड है। भारत में कंपनी ने इस फोन को तीन कलर ऑप्शन 16 बिट व्हाइट, प्लाज्मा ऑरेंज और टर्मिनल ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Tenco Pova 8 की कीमत

टेक्नो की पोवा सीरीज खास तौर पर गेमिंग यूजर्स के लिए लॉन्च की जाती है। इस सीरीज के लेटेस्ट फोन Pova 8 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है।

  • 6GB RAM + 128GB – 29,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB – 31,999 रुपये

Tecno Pova 8 के फीचर्स

टेक्नो का यह फोन 6.76 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स तक की है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। टेक्नो ने अपने इस फोन में डेडिकेटेड G1 और SE1 सिग्नल चिपसेट दिया है।










Tecno Pova 8 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.76 इंच, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7100
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 8000mAh, 45W
कैमरा 50MP, 13MP
OS Android 16

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT 600 प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ एक लाइट सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन AI कैमरा के साथ आता है। 

इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। साथ ही, इसमें ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिलता है। यह IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें – Jio का 84 दिन वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ फ्री मिलेगा डेटा





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments